Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुंछ में लश्कर के मंसूबों पर फिरा पानी, सेना ने Operation Shivshakti चला कर आतंकी नेटवर्क पर की दोहरी चोट

Poonch encounter 2025: घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के सफाए के लिए कमर कस ली है। पहले ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मार गिराया। वहीं अब जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित कसालियां इलाके में सेना Operation Shivshakti चला कर लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया।

अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब बीती रात आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए। सेना के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकवादी सीमावर्ती इलाके से होते हुए गुपचुप तरीके से भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता ने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया।

jammu-kashmir-poonch-encounter-2025

लश्कर की नापाक साजिश नाकाम

जानकारी के अनुसार, मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे, जो लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की साजिश में लगे हैं। खासकर पहलगाम और उससे सटे इलाकों में लश्कर की गतिविधियों में इजाफा देखा गया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी स्थानीय युवाओं को भड़काने और सुरक्षाबलों पर हमले की योजना के तहत सीमा पार भेजे जा रहे थे।

इस बार भी आतंकियों की नीयत खराब थी, लेकिन उनकी हरकतों पर नजर रख रही सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई कर दी। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और घंटों चली मुठभेड़ के बाद दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

पहचान की प्रक्रिया जारी, 'ऑपरेशन शिवशक्ति' अभी भी एक्टिव

हालांकि मारे गए आतंकियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन खुफिया एजेंसियों और पुलिस की संयुक्त टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। संभावना है कि जल्द ही इन आतंकियों की पहचान और उनके पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तारों का खुलासा किया जाएगा।

वहीं, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और कोई आतंकी छिपा तो नहीं है। सेना और स्थानीय पुलिस इलाके की पूरी निगरानी कर रही है और ड्रोन व अन्य तकनीकी साधनों की मदद से तलाशी अभियान तेज किया गया है।

ऑपरेशन महादेव के बाद आतंक पर एक और बड़ा वार

पुंछ में हुई इस मुठभेड़ से दो दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने "ऑपरेशन महादेव" के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की थी। उस ऑपरेशन में श्रीनगर के डाछीगाम जंगलों में आतंकी ठिकानों पर हमला कर सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के मुख्य आरोपी को मार गिराया था।

बताया जा रहा है कि उस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को विदेशी आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग भी हाथ लगे थे। विशेष रूप से ऑपरेशन महादेव के तहत आतंकियों की मूवमेंट और पाकिस्तान से होने वाली साजिशों के प्रमाण मिले, जो भारत में आतंकी गतिविधियों की बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं।

घाटी में आतंकियों की सफाई का अभियान शुरू

बीते कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में तेजी आई है। सुरक्षाबलों ने न केवल स्थानीय आतंकियों पर लगाम कसने में सफलता पाई है, बल्कि सीमा पार से भेजे जा रहे प्रशिक्षित आतंकियों को भी एक के बाद एक मार गिराया है। इससे आतंकी संगठनों और उनके आकाओं में खलबली मची हुई है।

पुंछ की ताजा मुठभेड़ यह संकेत देती है कि अब सुरक्षाबल आतंकवाद के खिलाफ 'नो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रहे हैं और देश की सरहदों की सुरक्षा के लिए हर स्थिति में तैयार हैं।

जांच एजेंसियों की नजर

एनआईए, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और खुफिया एजेंसियों ने इस मुठभेड़ के बाद संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। मारे गए आतंकियों के पास से बरामद हथियार, नक्शे और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, जिससे पता चल सके कि उनकी साजिश कितनी गहरी थी।

आगामी दिनों में इस पूरे ऑपरेशन को लेकर आधिकारिक बयान और मीडिया ब्रीफिंग की उम्मीद है, जिसमें मारे गए आतंकियों की पहचान, उनके मकसद और पीछे छिपे मास्टरमाइंड्स की जानकारी दी जा सकती है। पुंछ की यह मुठभेड़ एक बार फिर यह साबित करती है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियां न केवल अलर्ट हैं, बल्कि आतंकवाद के सफाए के लिए हर कदम पर तैयार भी। चाहे वह सीमापार से होने वाली घुसपैठ हो या स्थानीय आतंकी नेटवर्क, अब उनके लिए बच निकलना आसान नहीं रह गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+