पूर्व राज्यसभा सांसद बेगम हमीदा हबीबुल्लाह का 102 साल की उम्र में निधन

पूर्व राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री हमीदा हबीबुल्लाह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। लखनऊ में मंगलवार सुबह 102 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं। आज उनके पैतृक गांव बाराबंकी के सैदनपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लखनऊ। पूर्व राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री हमीदा हबीबुल्लाह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। लखनऊ के कमांड अस्पताल में मंगलवार सुबह 102 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं। आज उनके पैतृक गांव बाराबंकी के सैदनपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Hamida Habibullah

हमीदा हबीबुल्लाह का जन्म 20 नवंबर, 1916 के दिन हुआ था।पति मेजर जनरल इनायत हबीबुल्लाह के रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। बाराबंकी के हैदरगढ़ से चुनाव लड़कर वो विधानसभा पहुंची। उत्तर प्रदेश सरकार में हमीदा हबीबुल्लाह सोशल एंड हरिजन वेलफेयर, नेशनल इंटीग्रेशन एंड सिविल डिफेंस और टूरिज्म मंत्री रहीं थीं। साल 1969 में वो अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (UPCC) की निर्वाचित सदस्य चुनी गईं।

इसके बाद 1980 में उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति की कार्यकारी समिति के सदस्य के तौर पर काम किया। उन्होंने लखनऊ से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। बेगम हमीदा 1972-76 तक UPCC की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं। इसके बाद साल 1976-82 तक वो राज्यसभा सासंद रहीं। बेगम हमीदा हबीबुल्लाह को महिला सशक्तीकरण का प्रतीक माना जाता था।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की सेहत बिगड़ी, जोधपुर में कर रहे थे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+