Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगस्ता वेस्टलैंड: एसपी त्यागी ने करोड़ों की संपत्ति खरीदी, रक्षा विभाग और वायुसेना को नहीं बताया

सीबीआई ने हाईकोर्ट में एसपी त्यागी के खिलाफ बेनामी संपत्ति खरीदने के सबूत पेश किेए हैं और उनको मिली जमानत को चुनौती दी है।

दिल्ली। पिछले महीने 3,757 करोड़ रुपए के वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर स्कैम में गिरफ्तार किए गए पूर्व भारतीय वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के बारे में सीबीआई सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने कैश में घूस लिए थे और उन रुपयों से करोड़ों रुपए की कम से कम चार प्रॉपर्टी खरीदी थी। सीबीआई सूत्रों ने यह भी कहा कि उनके पास एसपी त्यागी के खिलाफ ठोस सबूत हैं जिनको कोर्ट में पेश किया गया है। इन सबूतों के अनुसार, एसपी त्यागी ने अपने कार्यकाल में कानून के अनुसार अपनी इन बेनामी संपत्तियों के बारे में नहीं बताया था। एसपी त्यागी को पटियाला कोर्ट ने जमानत दी थी जिसको चुनौती देते हुए सीबीआई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। Read Also: अगस्ता वेस्टलैंड: जमानत के खिलाफ एसपी त्यागी को हाईकोर्ट का नोटिस

चॉपर स्कैम:सरकार से छुपा त्यागी ने करोड़ों की संपत्ति खरीदी

सीबीआई का यह खुलासा ट्रायल कोर्ट की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें अदालत ने कहा था कि एसपी त्यागी ने कितने रुपए घूस में लिए और कब लिए, यह एजेंसी नहीं बता पाई है। सीबीआई ने पाया है कि त्यागी ने 2005 में एयरफोर्स चीफ बनने के बाद करोड़ों की रिश्वत ली थी। इसमें गौतम खेतान और त्यागी के भाई संजीव उर्फ जूली त्यागी ने बिचाौलिए का काम किया था जो यूरोपियन बिचौलिए के संपर्क में एसपी त्यागी के वायुसेना प्रमुख बनने से पहले से थे। खेतान और संजीव को पिछले महीने त्यागी के साथ ही हिरासत में लिया गया था।

सीबीआई अधिकारियों ने इस बात का खुलासा करने से इनकार कर दिया कि एसपी त्यागी ने कितने रुपए घूस लिए थे।सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि एसपी त्यागी ने गुड़गांव में संपत्ति खरीदी और इन निवेशों को अपने इनकम टैक्स रिटर्न में शो नहीं किया। इन संपत्तियों की खरीद के बारे में त्यागी ने रक्षा मुख्यालय या भारतीय वायुसेना को नहीं बताया। सीबीआई अधिकारियों ने कहा है कि सबूतों के आधार पर एजेंसी ने हाईकोर्ट में त्यागी को मिली जमानत को चुनौती दी है। Read Also: अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला: पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिली जमानत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+