अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला: पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिली जमानत

एसपी त्‍यागी पर आरोप है कि जिस समय वह इंडियन एयरफोर्स के चीफ थे उस समय उन्‍होंने 3600 करोड़ रुपए की इस डील को अगस्‍ता के पक्ष में करने के लिए इसे प्रभावित करने की कोशिश की थी।

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई। इस मामले में उनके अलावा गौतम खेतान और दिल्‍ली के वकील संजीव त्‍यागी उर्फ जूली त्‍यागी भी आरोपी हैं लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका पर 4 जनवरी को सुनवाई होगी। इन तीनों को ही अगस्‍ता वेस्‍टलैंड हेलिकॉप्टर डील के केस में गिरफ्तार किया गया था। साल 2010 में यूपीए सरकार के समय 3600 करोड़ रुपए की कीमत से इटली की कंपनी अगस्‍ता वेस्‍टलैंड के साथ 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्‍टर्स को सप्‍लाई करने की डील की गई थी।

sp tyagi

इससे पहले इन तीनों को चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था। वायुसेना प्रमुख ने इस घोटाले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके ऑफिस को दोषी ठहराया। त्‍यागी ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया कि उनके ऑफिस की वजह से यह डील यूके बेस्‍ड हेलीकॉप्‍टर निर्माता के पक्ष में हा गई। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2007 में रिटायर हुए 71 वर्ष के त्यागी, संजीव और चंडीगढ़ में रहने वाले वकील गौतम खेतान को सीबीआई हेडक्वाटर्र में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। चार घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

त्‍यागी और 20 अन्‍य लोगों पर दर्ज है केस

यह डील उस समय चर्चा में आई जब इटली की अथॉरिटीज ने कहा कि डील को हासिल करने के लिए घूस दी गई थी। त्‍यागी पर आरोप लगा कि जिस समय वह इंडियन एयरफोर्स चीफ थे उस समय उन्‍होंने डील को अगस्‍ता के पक्ष में करने के लिए इसे प्रभावित करने की कोशिश की थी। हालांकि वह लगातार इन आरोपों से इंकार करते आए हैं। मार्च 2013 में सीबीआई ने इस डील में एक केस दर्ज किया। यह केस सीबीआई की शिकायत और ईडी ऑफिसर्स की ओर से त्‍यागी और उनके कुछ पारिवारिक सदस्‍यों पर केस दर्ज करने के बाद दर्ज किया गया था। जुलाई 2014 में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत त्‍यागी और 20 अन्‍य लोगों के तहत केस दर्ज किया। ये भी पढ़ें- हेलिकॉप्‍टर डील में घूस के आरोपी पूर्व आईएएफ चीफ त्‍यागी गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+