कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा की तबीयत खराब, बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट
कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा की तबीयत खराब, बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट
नई दिल्ली, 25 सितंबर: भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा की शनिवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें देर रात बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पूर्व सीएम एसएम कृष्णा को एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा शनिवार को बेंगलुरु के एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल भर्ती कराया गया है। अस्पताल के स्टेटमेंट के मुताबिक, एसएम कृष्णा को डॉ. सत्यनारायण मैसूर पल्मोनोलॉजी के एचओडी और डॉ. सुनील कारंत एचओडी की देखभाल में रखा गया है और एक व्यापक डॉक्टर्स की टीम देखरेख कर रही है। उन्हें मिनिमल रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया गया है। इसके अलावा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications