गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला NCP में शामिल
नई दिल्ली। गुजरात के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल अहमदाबाद में थे। आपको बता दें कि शंकर सिंह वाघेला ने गुजरात विधानसभा से पहले कांग्रेस छोड़ दिया था। उन्होंने जनविकल्प नामक नामक मोर्चा बनाकर करीब 125 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। लेकिन सभी की जमानत जब्त हो गई थी।

वाघेला का स्वागत करते हुए शरद पवार ने कहा, 'हम पिछले दो महीनों से बात कर रहे थे और आखिरकार वाघेला ने हमारी पार्टी में शामिल होने का निर्णय ले लिया। केंद्र में गैर-बीजेपी सरकार बनाने के लिए हम उनके अनुभव और मजबूत जन-समर्थन का साथ चाहते हैं।' पवार ने कहा, 'मैंने उनसे ना सिर्फ गुजरात में पार्टी की अगुआई करने बल्कि पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। वह बीजेपी विरोधी पार्टियों को जोड़ने के लिए बेहतर समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications