Fit India Movement: बॉलीवुड भी इस अभियान के साथ, शेयर किए ये Video
नई दिल्ली। आज नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करने लिए देशभर में फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर तैयारी चल रही है। बता दें कि इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में लॉन्च किया जाना है। वहीं इस मूवमेंट को लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में भी खूब जोश है। वे अपने अपने वीडियो और पोस्ट की मदद से लोगों से इस कैंपेन में जुड़ने की अपील कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी बोलीं- सांस लेने जितना जरूरी है फिट रहना
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने योग करते हुए अपना एक वीडियो शेयर कर लिखा कि- "आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना सांस लेने जितना जरूरी है। इसलिए मैं लोगों से अपील करती हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री के @PMOIndia की पहल फिट इंडिया कैंपेन से जुड़ें। फिटनेस को अपनी जिंदगी का तरीका बनाने की शपथ लें।"
फ्लिप करती दिखीं पायल रोहतगी
फिट इंडिया मूवमेंट के लिए एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपने गार्डन में फ्लिप करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में पायल मे लिखा- 'राम राम जी..प्यार के साथ नफरत करने वालों के लिए।' बता दें कि हाल ही में फिट इंडिया मूवमेंट के लिए एक समिति का गठन किया गया था जिसमें जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), राष्ट्रीय खेल संघ (NSF), सरकारी अधिकारी, निजी निकाय और जाने-माने फिटनेस सेलिब्रिटीज को शामिल किया गया।
स्वच्छता अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाया जाएगा ये अभियान
इस अभियान के तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय को 15 दिवसीय फिटनेस प्लान भी तैयार करना होगा। इसके अलावा उसे इस प्लान को अपने पोर्टल या वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस अभियान का मकसद स्वास्थ्य के प्रति देश में लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान को सरकार स्वच्छता अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाना चाहती है। गौरतलब है कि देश में हर साल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- मायावती के बारे में बोले योगी के मंत्री, बिजली का नंगा तार हैं जो छुएगा वो मरेगा












Click it and Unblock the Notifications