मायावती के बारे में बोले योगी के मंत्री, बिजली का नंगा तार हैं जो छुएगा वो मरेगा
नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में नए-नए मंत्री बने गिर्राज सिंह धर्मेश ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लिए बेहद ही विवादित बयान दिया है। उन्होंने बसपा चीफ को बिजली का नंगा तार कह दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राज्यमंत्री बनाया है। इस दौरान उन्होंने बीएसपी नेता कांशीराम की मौत को भी संदिग्ध बताकर उसकी भी सीबीआई जांच की मांग कर दी है।

बुधवार को आगरा के सर्किट हाउस में मीडिया वालों से बातचीत में उन्होंने बीएसपी चीफ के बारे में बहुत ही विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने मायावती के बारे में कहा है कि वे किसी की सगी नहीं हैं। वो बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा वही मरेगा। उन्होंने मायावती पर समाजवादी पार्टी को भी धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि वो खुद जीरो से दस पर पहुंच गईं और समाजवादी पार्टी पांच पर ही अटक कर रह गई।
इसी के साथ गिर्राज सिंह धर्मेश ने पूर्व बसपा सुप्रीमो कांशीराम की मौत को भी संदिग्ध बताते हुए कहा है कि वे मुख्यमंत्री से इसकी सीबीआई जांच करवाने की मांग करेंगे। योगी के मंत्री ने हाल के दिनों में बीएसपी अध्यक्ष का बीजेपी सरकार पर बदले हुए सुर को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि जांच हो रही है इसलिए उनके बोल बदले हुए हैं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसपी अध्यक्ष ने जो बेहिसाब संपत्ति जमा की है उसकी जांच होकर रहेगी। यूपी के मंत्री ने दावा किया कि मायावती के भाई आनंद कुमार के प्लॉट सीज होने के चलते वो डरी हुई हैं।
गिर्राज सिंह धर्मेश आगरा कैंट से विधायक हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हुए अपने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उन्हें राज्यमंत्री बनाया है और समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजित कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा है।
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट?












Click it and Unblock the Notifications