फुट मसाजर, क्रॉकरी का इस्तेमाल ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए' रेलवे ने कांग्रेस के आरोप का किया खंडन
Indain Railway on Congress: भारतीय रेलवे ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हमने ट्रेन ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए फंड का इस्तेमाल किया है। ट्रेन ड्राइवरों की सुरक्षा काफी जरूरी है।
Indain Railway on Congress: भारतीय रेलवे ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए फंड के दुरुपयोग वाले सभी आरोपों को खारिज कर दिया। रेलवे ने कहा कि फंड का उपयोग ट्रेन ड्राइवरों के कमरों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया गया था। यह उनके लिए आवश्यकता है, ना कि विलाशिता।
धन के दुरुपयोग के बारे में कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में रेलवे ने कहा कि ट्रेन चालकों के आराम के लिए सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि ट्रेन ड्राइवर अक्सर लंबे समय तक काम करते हैं। फुट मसाजर जैसी सुविधाएं ट्रेन ड्राइवरों के आराम के लिए होती हैं।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन चालक रेलवे सुरक्षा के सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं। कुछ ड्राइवर ट्रेनों में लंबा समय बिताते हैं, कभी-कभी पूरे दिन खड़े रहते हैं। उन्हें पैर मालिश की बेहद जरूरत होती है। ये उनके लिए कोई विलासिता की वस्तु नहीं है, यह एक आवश्यकता है जो उन्हें स्वस्थ रखती है।
कैग की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ने फर्नीचर, बर्तन, क्रॉकरी, रसोई और बिजली के उपकरणों पर 1.48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वाहन किराए पर लेने पर 0.085 करोड़ रुपये और स्ट्रीट लाइट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की फीस, फुट मसाजर और विंटर जैकेट पर 4.54 करोड़ रुपये खर्च किए।
रेलवे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रनिंग स्टाफ की भलाई के लिए ये जरूरी खर्च थे। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि हमारे स्टेशन प्रबंधक और रनिंग स्टाफ दिन-रात काम करते हैं। उनके उपयोग के लिए खरीदी गई चीजों का राजनीतिकरण करना उचित नहीं है।
बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की 2021 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार ने क्रॉकरी, कार किराए पर लेने, फर्नीचर, लैपटॉप और फुट मसाजर करने वालों पर रेलवे सुरक्षा के धन का 'दुरुपयोग' किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के कुछ दिनों बाद ट्विटर कर कहा कि इस तरह से रेलवे सुरक्षा के लिए विशेष रूप से धन का उपयोग किया गया था।
यह भी पढ़ें- बालासोर रेल हादसे के हफ्ते भर बाद भी 82 शवों की नहीं हो पाई पहचान, परिजनों को अब इस बात का इंतजार












Click it and Unblock the Notifications