चारा घोटाले में लालू यादव दोषी करार, 3 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

Recommended Video

    Lalu Yadav Sent to Jail in Fodder scam, CBI Court ने माना दोषी | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में रांची की विशेष सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को दोषी करार दिया है। हालांकि कोर्ट ने घोटाले में लालू के साथ सह-आरोपी जगन्नाथ मिश्र, विद्या सागर, धुव्र गुप्त समेत 7 आरोपियों को बरी कर दिया। जबकि लालू यादव समेत 15 अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट अब इस मामले में 3 जनवरी को सजा का ऐलान करेगी।

    चारा घोटाला LIVE: लालू यादव दोषी करार, 3 जनवरी को होगा सजा का ऐलान

    89 लाख रुपये के इस घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव को कोर्ट से ही 3 जनवरी तक के लिए बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में मौजूद लोगों के मुताबिक जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र, विद्या सागर और धुव्र गुप्त समेत अन्य लोगों को बरी किया गया तब लालू यादव खुद को भी बरी किए जाने को लेकर काफी आश्वासत थे लेकिन जब कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया तब लालू यादव ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि ये क्या हो गया?

    लालू यादव को आज चारा घोटाले के जिस केस में दोषी करार दिया गया वो 1996 में बिहार के देवघर कोषागार से अवैध तरीके से पैसे निकालने से जुड़ा है। आरोप था कि लालू यादव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए देवघर कोषाघर से 89 लाख रुपये निकाले गए थे। इस मामले में लालू के साथ 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिनमें से आज लालू समेत 15 लोगों को दोषी करार दिया। अब कोर्ट 3 जनवरी को इन लोगों के सजा का ऐलान करेगी।

    बता दें कि चारा घोटाले में लालू यादव पर 6 अलग अलग केस चल रहे हैं। इसमें से 1 मामले में 2003 में लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने लालू यादव के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में इस मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई और वो जेल से बाहर आ गए।

    इससे पहले कोर्ट में पेश होने के लिए जाने से पहले लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। लालू ने कहा, 'मुझे न्याय पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है मैं निर्दोष साबित होऊंगा। हमारे वकीलों ने कोर्ट के सामने सारे साक्ष्य पेश किए हैं।' इसके साथ ही लालू यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि चाहे जो भी फैसला आए आप सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें।

    इससे पहले लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव को राजनीतिक साजिश के तहत इस घोटाले में फंसाया गया है। तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई की कोर्ट का फैसला उनके हक में आएगा। कोर्ट का फैसला आने के बाद से कोर्ट परिसर के बाहर जुटे लालू यादव के कई समर्थक फूट फूट कर रोने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+