जब प्लेन में 'टल्ली' हुईं प्रियंका चोपड़ा, फ्लाइट अटेंडेंट ने सुनाया उनकी नशे की हालत का दिलचस्प किस्सा

नई दिल्ली, अप्रैल 13। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनैशनल स्टार बन चुकी हैं। विदेशों में प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी हर खबर को बड़े ही चाव से पढ़ा जाता है। खुद प्रियंका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपने फैशन स्टाइल और तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सामने आया है जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में छायी हुई हैं। आपको बता दें कि ऐसा दावा किया गया है कि एक बार सफर के दौरान प्रियंका चोपड़ा विमान में ड्रिंक कर अपने होश खो बैठी थीं।

जब प्लेन में टल्ली हुईं प्रियंका चोपड़ा

जब प्लेन में टल्ली हुईं प्रियंका चोपड़ा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान के अटेंडेंट ने प्रियंका चोपड़ा के इस मजेदार किस्से के बारें में बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, हालांकि कुछ देर बाद वीडियो को डिलीट कर दिया गया। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के फनी मूवमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया गया था। क्रू मेंबर के मुताबिक यह वाक्या उस समय का है जब प्रियंका की शादी निक जोनस के साथ नही हुई थी। हालांकि इस समय तक प्रियंका अमेरिकन शो 'क्वॉन्टिको' के चलते काफी मशहूर हो चुकी थीं।

फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया प्रियंका का राज

फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया प्रियंका का राज

फ्लाइट अटेंडेंट ने प्रियंका चोपड़ा की उस हरकत को याद करते हुए बताया कि हवाई सफर के दौरान प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह नशे में डूबी हुई थीं। उन्होंने नशे की हालत में अपना सफर पूरा किया। फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा, 'उन्होंने (प्रियंका) ब्लडी मैरी कॉकटेल की मांग की, इसके साथ उन्होंने हॉट सॉसेज भी मंगवाया। एयर होस्टेस द्वारा उनका ऑर्डर लाने के बाद उन्होंने कॉकटेल की तीन ड्रिंक्स ली। इसके बाद प्रियंका काफी नशे में हो गई थीं।'

नशा चढ़ने के बाद ऐसी थी प्रियंका की हालत

नशा चढ़ने के बाद ऐसी थी प्रियंका की हालत

फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि नशा होने के बाद कुछ देर प्रियंका ने खुद को संभाला और फिर सो गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट अटेंडेंट ने वीडियो पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही उसे डिलीट कर दिया। अब यह इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लाइमलाइट में बनीं रहती हैं, हाल में वह बीएएफटीए अवार्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई थीं। इससे पहले उन्होंने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर अवॉर्ड्स नॉमिनेशंस की घोषणा की थी।

पति संग रेड कारपेट पर आईं और छा गईं प्रियंका

पति संग रेड कारपेट पर आईं और छा गईं प्रियंका

74वें ब्रिटिश अकैडेमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी BAFTA अवॉर्ड्स ने अपने ग्रैंड इवेंट से प्रियंका चोपड़ा के लुक को शेयर किया था। ये इवेंट रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया गया था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा जैसे ही पति निक के साथ रेड कारपेट पर पहुंची पूरी तरह छा गईं। रेड कारपेट वॉक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रेड ओपन जैकेट के साथ व्‍हाइट पैंट्स पहना था।

यह भी पढ़ें: BAFTA 2021 में लुक को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने पूछा- ब्रा पहनना भूल गईं क्‍या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+