स्पेशल सेल के DCP का बयान, दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों का किसान आंदोलन से नहीं कोई संबंध
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी को लेकर स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने बताया है कि जिन 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से 2 पंजाब के हैं और तीन कश्मीर के रहने वाले हैं। प्रमोद कुशवाहा ने बताया है कि इन पांचों आतंकियों के जरिए ISI कश्मीर में आतंकवाद और खालिस्तान आंदोलन को एकसाथ जोड़ने की कोशिश कर रही थी।

Recommended Video
हिजबुल मुजाहिद्दीन के ओवर ग्राउंड वर्कर थे तीन कश्मीरी
डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI इन पांचों आतंकियों के जरिए पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट को फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रही थी और इसके लिए कश्मीर में सक्रिय आतंकियों का सहारा ले रही थी। डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए जो आतंकी कश्मीर के हैं, वो हिजबुल मुजाहिद्दीन के ओवर ग्राउंड वर्कर भी थी। साथ ही पीओके में उनका हैंडलर उन्हें कंट्रोल कर रहा था और ISI कश्मीर में आतंकवाद और खालिस्तानी मूवमेंट को आपस में जोड़ने का काम कर रही थी। साथ ही कश्मीर से गिरफ्तार तीन आंतकी ड्रग्स को बेचने काम करते थे तो वहीं पंजाब के दोनों आतंकी हत्या की घटनाओं के अंजाम देते थे।
बलविंदर सिंह संधू की हत्या से है गिरफ्तार किए गए आतंकियों कनेक्शन
डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया है कि शकरपूर इलाके में हुए एनकाउंटर के बाद आतंकियों के पास से हमें 3 पिस्टल, 2 किलो हीरोइन और 1 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। डीसीपी ने बताया कि जो पिस्टल बरामद हुई हैं, उनका इस्तेमाल शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या में किया गया था। आपको बता दें कि बलविंदर सिंह संधू ने लंबे समय तक पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि पांच आतंकियों में 2 बलविंदर सिंह संधू की हत्या में शामिल थे, उस मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। इस दौरान प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि इस गिरफ्तारी से दिल्ली में चल रहे किसानों के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications