बेपटरी हुई चारमीनार एक्सप्रेस, नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर तीन डब्बे पलटे, पांच घायल

Telangana: चेन्नई-हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बेपटरी हो गए। हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सुचना है। दुर्घटना सुबह करीब सवा नौ बजे हुई।

इस मामले में दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ, राकेश ने बताया कि दुर्घटना भयावह नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Charminar Express derailed

उन्होंने कहा, "यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें समाप्त होती हैं। ट्रेन को समाप्ति से पहले रुकना चाहिए था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई। घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है।"

दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तब वह धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। ट्रेन को जहां रुकना था उस अंतिम बिंदु से वो आगे निकल गई जिससे इसके तीन डब्बे एस2, एस3 और एस6 बेपटरी हो गए।

यह भी देखें: Indore news: बच्चों से भरी स्कूल बस ने खोया नियंत्रण, दुकानदार को चपेट में लिया, मौत

उन्होंने बताया कि डब्बों के पटरी से उतर जाने के बाद लगे झटकों से पांच यात्री घायल हो गए हैं। एससीआर के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल लोगों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

मंगलवार की शाम ट्रेन चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। रेल हादसों को रोलकने के लिए रेलवे विभाग लगातार कार्य कर रहा हैं। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-आगरा खंड को छोड़कर भारत के सभी रेल नेटवर्क पर ट्रेनें अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं।

यह भी देखें: Indore news: मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग शूट कराते-कराते खाई में गिरा लड़का, हाल बेहाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+