Indore news: मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग शूट कराते-कराते खाई में गिरा लड़का, हाल बेहाल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटन स्थल जोगी भड़क पर प्री वेडिंग शूट के दौरान युवक का पैर फिसलने के चलते वह कुंड में जा गिरा। युवक के कुंड में गिरते ही हड़कंप मच गया, जहां शूट कर रहे लोगों ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से युवक को कुंड से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक युवक प्री वेडिंग शूट कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते वह कुंड में गिर पड़ा। यह देखते ही पास खड़ी मंगेतर और कुछ लोगों ने यह घटनाक्रम ग्रामीणों को बताया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक घटनाक्रम लगभग 2 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जब युवक अपने मंगेतर के साथ जोगी भड़क में प्री वेडिंग शूट कराने पहुंचा था। इस दौरान प्री वेडिंग शूट करते समय अचानक युवक का पैर फिसल गया, जिससे युवक कुंड में जा गिरा, हादसा उस वक्त हुआ, जब अलग-अलग एंगल से युवक और युवती फोटो खिंचवा रहे थे, तभी अचानक का युवक का पैर फिसल गया, और वह कुंड में जा गिरा। इसके बाद युवक के साथ मौजूद लोग ने 108 एंबुलेंस की सहायता से युवक को अस्पताल पहुंचाया, और इलाज करवाया।
युवक के पैर में फैक्चर है
डॉक्टर के अनुसार युवक के पैर में फैक्चर है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, युवक सेल्फी ले रहा था, उस वक्त यह हादसा हो गया, जैसे ही हादसा लोगों ने देखा, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग युवक को बचाने पहुंचे, और कुंड से निकाला। जानकारी के मुताबिक युवक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। युवक की दो सप्ताह बाद शादी होनी है। इसी के चलते वह प्री वेडिंग शूट करने जोगी भड़क पहुंचा था, जहां यह हादसा घटित हो गया। फिलहाल, युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, जहां अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: तंत्र क्रिया से सम्मोहित कर लाखों रुपए लूटे, 3 आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications