'पहले सीट बंटवारा, फिर भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल', अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के सामने बड़ी शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हम तभी शामिल होंगे, जब लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इंडिया टुडे के मुताबिक, अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों की पेशकश की है। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तभी शामिल होंगे, जब सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पहले सीट बंटवारा, फिर न्याय यात्रा में होंगे शामिल: अखिलेश

यह भी पढ़ें- विधायक इमरान के बाद एक और कांग्रे​स​ नेता कोरोना पॉजिटिव, हॉटस्पॉट इलाके से हैं शेख

मुरादाबाद और बलिया जैसी सीटें चाहती है कांग्रेस
उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है। इधर-उधर से सूचियां आ गई हैं। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस मुरादाबाद और बलिया जैसी सीटें चाहती है, जिस पर अभी चर्चा चल रही है।

बलिया को समाजवादी पार्टी के गढ़ों में से एक माना जाता है
2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद सीट पर जीत हासिल की थी। मुरादाबाद में मेयर के चुनाव में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही और कुछ हजार वोटों से हार गई। कांग्रेस भी अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए बलिया सीट चाहती है। बलिया को समाजवादी पार्टी के गढ़ों में से एक माना जाता है।

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 28 सीटों की सूची दी
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 28 सीटों की सूची दी है। इनमें से 10 सीटों पर मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है। इस बीच, समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए 11 और उम्मीदवारों की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी कितनी संपत्ति के हैं मालिक, जानिए एक साल में कितना कमाते हैं पैसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+