Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी कितनी संपत्ति के हैं मालिक, जानिए एक साल में कितना कमाते हैं पैसा?

Rahul Gandhi Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको केरल के वायनाड से लोकसभा सासंद राहुल गांधी की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी के बेटे हैं। राहुल गांधी ने 2004 में उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था। जिसमें वो एक लाख वोटों से जीते थे।

Rahul Gandhi Net Worth

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने दो निर्वाचन क्षेत्रों अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी इस चुनाव में वायनाड से तो जीत गए थे लेकिन मौजूदा सीट अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी से 50 हजार से वोटों के अंतर से हार गए थे।

राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिसंबर 2017 से जुलाई 2019 तक पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राहुल गांधी भारतीय युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष और राजीव गांधी फाउंडेशन व राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं।

Rahul Gandhi Net Worth

राहुल गांधी ने शुरुआती पढ़ाई सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली से 1989 में की थी। उसके बाद राहुल गांधी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चले गए थे और वहां से उन्होंने आगे की पढ़ाई की है। राहुल गांधी की गिनती कांग्रेस के ही नहीं बल्कि देश के अमीर नेताओं में होती है।

Rahul Gandhi Assets & Liabilities: राहुल गांधी की संपत्ति?

  • चुनावी एफिडेविट के मुताबिक राहुल गांधी की नेटवर्थ लगभग 15 करोड़ रुपये है। राहुल गांधी पर 72 लाख का लोन भी है।
  • राहुल गांधी के पास 40 हजार कैश और 17 लाख से ज्यादा बैंक अकाउंट में हैं। ये 17 लाख रुपये तीन बैंक खाते में जमा है।
  • राहुल गांधी ने कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर में लगभग 5 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।
Rahul Gandhi Net Worth
  • राहुल गांधी ने पोस्ट ऑफिस की स्कीम में भी 39 लाख से ज्यादा रुपये निवेश किए हैं।
  • राहुल गांधी एक साल में लगभग 1 करोड़ रुपये कमाते हैं। राहुल गांधी हर साल करीब एक करोड़ पर ही इनकम टैक्स भरते हैं। वहीं एक महीने में वो 10 लाख रुपये की कमाई करते हैं।
  • राहुल गांधी के पास दिल्ली के महरौली में एक फार्म भी है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ है।
  • राहुल गांधी का गुरुग्राम में एक कमर्शियल बिल्डिंग में ऑफिस स्पेस भी है, जिसकी आज के वक्त में 9 करोड़ रुपये कीमत है।
  • राहुल गांधी के पास करीब 3 लाख रुपये की की ज्वेलरी है।
  • राहुल गांधी के पास अपनी कोई कार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+