कोरोना पर लिखी गई देश की पहली कॉमिक, दिल्ली की रहने वाली अलका को लॉकडाउन में आया था आइडिया

नई दिल्ली। Go Corona Go comic कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के इस दौर में दुनियाभर के देशों ने लॉकडाउन (Lockdown) का सामना किया था। ये वो वक्त था, जब पूरी दुनिया थम सी गई थी। सभी देशों में आर्थिक गतिविधियां रूक गई थीं, स्कूल, कॉलेज, मार्केट सभी कुछ बंद हो गया था और लोग घरों में रहने के लिए मजबूर थे। इस टाइम को युवा या फिर बुजुर्ग लोगों ने तो जैसे-तैसे काट लिया था, लेकिन बच्चों के लिए ये समय किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि पूरा दिन पढ़ाई और खेलकूद में व्यस्त रहने वाले बच्चे घरों में पूरा-पूरा दिन व्यतीत करने को मजबूर हो गए थे। ऐसे में बच्चों की इस तकलीफ को समझा है दिल्ली की रहने वाली एक पत्रकार अलका बरबेले ने, जिन्होंने कोरोना वायरस को लेकर एक कॉमिक लिख डाली। ये कॉमिक पूरी तरह से बच्चों पर आधारित है। इस कॉमिक का नाम 'गो कोरोना गो' है।

Corona comic

बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगी ये कॉमिक

'गो कोरोना गो' कॉमिक को लिखने वालीं अलका बरबेले ने बताया है कि उनकी कॉमिक पूरी तरह से बच्चों पर आधारित है, जो कि बच्चों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। अलका का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान ही उन्हें कॉमिक लिखने का ख्याल आया था और वो भी अपने पड़ोस के बच्चों को देखकर जो कोरोना को लेकर तरह-तरह की कहानिंया बताते थे। ऐसे में बच्चों को कोरोना की सही जानकारी बताने के लिए ही उन्होंने इस कॉमिक का लेखन किया है।

क्या है कॉमिक की कहानी?

इस कॉमिक की कहानी पांच स्कूली बच्चों आदि, जूजू, लड्डू और आलू और एक सुपरहीरो पर आधारित है। कॉमिक में जिस सुपरहीरो का जिक्र किया गया है, वो कोरोना वायरस का डटकर मुकाबला करता है और देश को वायरस से बचाने का काम करता है। इस कॉमिक की कहानी पांच स्कूली बच्चों और उस सुपरहीरो पर ही केंद्रीत है, जो कोरोना संबंधी सतर्कता नियमों के प्रति जागरूक भी करता है। 32 पेजों की ये कॉमिक बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का काम करेगी।

कौन हैं कॉमिक को लिखने वाली अलका बरबेले

इस कॉमिक को लिखने वाली अलका बरबेले दिल्ली की रहने वाली हैं और पेशे से पत्रकार हैं। उनकी स्कूली शिक्षा रतलाम मध्य प्रदेश से हुई है। लॉकडाउन में घर के अंदर समय व्यतीत करने के दौरान ही उनके दिमाग में इसे लिखने का ख्याल आया था, क्योंकि उन्होंने खुद बच्चों को कोरोना को लेकर तरह-तरह की बातें करते सुना और देखा था। इसीलिए उन्होंने कॉमिक लिखने का फैसला किया। इस कॉमिक को लेकर अलका ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से मिलने का समय मांगा है, ताकि वो इस कॉमिक के बारे में उन्हें भी बता सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+