Corona: चीन के वुहान से 324 भारतीय यात्रियों के लेकर वापस लौटा एयर इंडिया का स्पेशल विमान

नई दिल्ली। जब भी विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों पर विपदा आई है तो भारत की सरकार ने हर मुश्किलों का सामना करते हुए उन्हें अपने वतन सुरक्षित पहुंचाया है। भारत के इतिहास में एयरलिफ्ट का एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। चीन में महामारी के रूप ले चुके कोरोना वायरस से वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए सरकार ने एक बार फिर एयरलिफ्ट ऑपरेशन चलाया है। सेंट्रल चीन के वुहान से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट में 324 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था भारत आ चुका है।

First batch of Indian passengers in flight that will take off from Wuhan China

भारत के संपर्क में है चीन सरकार
चीन के राजदूत सुन विदोंग से मीडिया ने जब वुहान से भारतीय को निकालने की अनुमति को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, चीन एक जिम्मेदार देश होने के नाते अपने और विदेशी नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर हमेशा ध्यान दिया है और आगे भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे। चीन सरकार कोरोना वायरस की महामारी के बारे में और अपने रोकथाम की कोशिशों की जानकारी देने के लिए भारत के संपर्क में रहा है। मुझे लगता है कि द्विपक्षीय सहयोग के जरिए भारत की चिंताओं की दूर किया जा सकता है।

विमान में मौजूद हैं डॉक्टर और जरूरी सामान
एयर इंडिया के विमान में दिल्‍ली के राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल के पांच डॉक्‍टरों की टीम के अलावा एयर इंडिया के पैरा-मेडिक भी गई थी। प्‍लेन में स्‍पेशल मेडिकल किट्स भी थी जिन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से दिया गया था। इस किट में दस्‍ताने, मास्‍क और दवाईयां थीं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: वुहान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने पर आया चीन का बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+