दिल्ली के पश्चिमपुरी में भीषण आग, 250 झुग्गियां हुईं जलकर खाक

नई दिल्‍ली। दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में बुधवार तड़के झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आई है। यह इलाका पंजाबी बाग के करीब है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 250 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 28 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक एक महिला घायल हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में बुधवार को देर रात लगी इस आग की सूचना फायर ब्रिगेड को लगभग 1:15 बजे मिली थी।

दिल्ली के पश्चिमपुरी में भीषण आग, 250 झुग्गियां हुईं जलकर खाक

इसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत ही हादसे की जगह की तरफ रवाना कर दी गईं। आग के लगने का कारण शॉर्ट शर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कुछ छोटे गैस सिलिंडर भी मिले हैं जो आग की चपेट में आ गए थे। झुग्गियों के जलने की वजह से कई लोग बेघर हो चुके हैं। उन्हें कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

बच्चे, महिलाएं और पुरुष फिलहाल मदद का इंतजार कर रहे हैं। इस बस्ती में रहने वाले सुरेंद्र कुमार की झुग्गी भी जलकर खाक हो गई। उन्होंने कहा कि सरकारें हर बार झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए बड़े-बड़े वादे तो करती हैं लेकिन नतीजा सिफर रहता है। अब जब झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं तो सरकार उन्हें कैसी मदद देगी या देगी भी या नहीं।

करोल बाग के होटल में लगी आग में 17 मरे

दिल्ली के करोल बाग में पांच मंजिला अर्पित पैलेस होटल में मंगलवार तड़के लगी भीषण आग में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में कम से कम दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है, जो होटल में आग की लपटों और घने धुएं से बचकर बाहर नहीं आ सके। आग तड़के चार बजे के बाद लगी। होटल में रात को आपातकालीन दरवाजे बंद थे, इसलिए तीन लोगों ने खुद को बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+