महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुंए का गुबार

अहमदनगर, मार्च 28। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर के दत्तनगर इलाके में भीषण आग की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह आग MIDC इलाके में स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में लगी है। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ANI की खबर के मुताबिक, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया था।

Fire broke Out

दमकल विभाग की टीम पहुंची मौके पर

जानकारी के मुताबिक, MIDC में सरफेस कोटिंग ऑयल कंपनी में आज दोपहर 12 बजे के करीब यह आग लगी। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि आसमान में धुंए का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड ने फोम के इस्तेमाल से आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+