'बालिका वधू' की आदर्श सुमित्रा उर्फ स्मिता पर चोरी का आरोप,FIR दर्ज
नई दिल्ली। 'कलर्स' के मोस्ट पॉपुलर सीरयल 'बालिका वधू' की सुमित्रा के नाम से घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री स्मिता बंसल के लिए रीयल लाइफ में बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं।
स्मिता के ऊपर लाखों के गहने चोरी करने का आरोप लगा है। यह आरोप लगाया है स्मिता की एनआरआई भाभी मेघा गुप्ता। स्मिता के खिलाफ मेघा ने गुड़गांव में एफआईआर भी दर्ज करायी है, मेघा ने ना केवल स्मिता पर चोरी का आरोप लगाया है बल्कि उसने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ भी दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जाने से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके हिसाब से मेघा गुप्ता के पिता देवकीनंदन गुप्ता ने बताया कि साल 2009 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी जयपुर निवासी सौरभ पुत्र सुधीर बंसल से हुई थी।
मेघा ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मार्च 2009 में दोनों लंदन चले गए थे। सौरभ लंदन में वकील हैं। पति और ससुर के कहने पर मेघा ने भी लंदन के एक स्कूल में अध्यापिका की नौकरी शुरू की, जिसके बाद उसका वेतन भी सौरभ और ससुर लेने लगे। अब तक वह करीब 53 लाख रुपये अपने वेतन के सौरभ को दे चुकी है और स्मिता ने उसके सारे गहने रख लिए, इसलिए जब पानी सिर पर से उठ गया तो मेघा ने यह कदम उठाया।














Click it and Unblock the Notifications