दिल्ली: ऊषा बन गई जगिया, बचपन के पति को छोड़ा

यूपी निवासी साजन और ऊषा का बचपन में ही विवाह हो गया था। उनका गौना बालिग होने तक के लिए टाल दिया गया। इस बीच ऊषा का परिवार दिल्ली आ गया और ऊषा पड़ोस में रहनी वाले अंकित से टूशन पढ़ने लगा। इसी बीच दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा। अब साजन और ऊषा दोनों बालिग हो गए हैं। साजन को जब ऊषा के इश्क का पता चला तो उसने अंकित को धमकाया। अंकित ने कहा कि यदि उसकी पत्नी उसके साथ जाना चाहती है तो ले जाओ। ऊषा ने साफ कहा कि वह बचपन की शादी को नहीं मानती और अंकित के साथ ही रहना चाहती है।
इस बीच, साजन ने अंकित के समक्ष शर्त रखी। उसने कहा कि वह लिखकर दे कि उसकी प्रेमिका के चरित्र ठीक नहीं है तो वह उसे तलाक दे देगा। अंकित के मना करने पर साजन ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में साजन ने अंकित से समझौता कर लिया। इसके बाद साजन ने इस समझौते के आधार पर हाईकोर्ट से अपने ऊपर लगाए गए मामले को रद्द करने की गुहार लगाई। सरकारी वकील सुनील शर्मा ने कहा कि अभियुक्त ने अंकित पर जानलेवा हमला किया है। दूसरा उसने नाबालिग से विवाह किया है जो भी एक अपराध है। अदालत ने फिलहाल प्राथमिकी रद्द करने की अपेक्षा अंकित तलब किया है।












Click it and Unblock the Notifications