राधे मां पर जहाज में त्रिशूल लेकर जाने पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज
मुंबई। दहेज उत्पीड़न को लेकर कानूनी पचड़े में बुरी तरह फंसी स्वघोषित धर्मगुरु राधे मां अब एक नए विवाद में फंस गई हैं। राधे मां पर अब आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुंबई में अंधेरी कोर्ट के आदेश पर एयरपोर्ट पुलिस ने राधे मां पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आपको बताते चलें कि पिछले साल औरंगाबाद से मुंबई आते वक्त वे प्लेन में त्रिशूल ले गई थीं। इस पर विवाद हुआ था। VIDEO: लंदन के कसीनो में कैसे अंग्रेजी गानों पर ठुमके लगा रही हैं राधे मां
पुलिस के आला अधिकारी के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके बाद मुंबई हवाई अड्डा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। आरटीआई एक्टिविस्ट असद पटेल ने राधे मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की याचिका दायर की थी।
गौरतलब है कि राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा राधे मां पर अश्लीलता फैलाने, खुदकुशी के लिए उकसाने और किसानों से 1.5 करोड़ रुपए लेने का आरोप लग चुका है। पैसा ना लौटाने के चलते चार किसानों ने खुदकुशी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications