VIDEO: लंदन के कसीनो में कैसे अंग्रेजी गानों पर ठुमके लगा रही हैं राधे मां
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पिंक लिप्स...पिंक लिप्स, बेबी डॉल मैं सोने की और अखियों के झरोखों से तूने देखा जो सांवरे जैसे बॉलीवुड नंबरों पर झूमकर डांस करने वाली स्वघोषित धर्मगुरु राधे मां का एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि राधे मां का यह वीडियो लंदन के कसीनो का है जिसमें वो कैप पहनकर ठुमके लगा रही हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में राधे मां एक अलग अंदाज की टोपी पहने हुए हैं और लाल-सुनहरी पोशाक में घूम-घूम कर नाच रही हैं। वीडियो किसी मोबाइल द्वारा शूट किया गया है।
चौकाने वाली बात ये है कि इस वीडियो को राधे मां के फेसबुक अकांउट से शेयर किया गया है और कई मीडिया हाऊसेस को टैग भी किया गया है। आपको बता दें कि राधे मां के डांस करने का वीडियो इससे पहले भी सामने आ चुका है। इसके अलावा मिनी स्कर्ट में भी राधे मां की फोटो वायरल हुई थी। देखें तस्वीरें: शॉर्ट स्कर्ट के बाद अब जींस-टॉप में दिखीं राधे मां
राधे मां पर लगे हैं ये आरोप
राधे मां के खिलाफ मुंबई के बोरीवली इलाके में केस दर्ज हो चुका है। राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है। बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा राधे मां पर अश्लीलता फैलाने और खुदकुशी के लिए उकसाने का भी गंभीर आरोप लगा है। सनसनीखेज खुलासा: चटकारे लेकर चिकन खाती हैं और गालियां भी देती हैं राधे मां
राधे मां को मिली अग्रिम जमानत
गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने राधे मां को अग्रिम ज़मानत दे दी है। अदालत ने राधे मां को 25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मंजूर की है। राधे मां के प्रवक्ता संजीव गुप्ता ने बताया कि पुलिस को दहेज प्रताड़ना के मामले में राधे मां के खिलाफ़ किसी प्रकार का सबूत नहीं मिला। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे ने राधे मां को अग्रिम ज़मानत पुलिस और उस महिला की दलीलें सुनने के बाद दी, जिसने उनके ख़िलाफ़ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।












Click it and Unblock the Notifications