टीवी एक्टर ने रिक्शावाले को बांस के डंडों से मारा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ड्राइवर, अभिनेता पर FIR दर्ज

एक समय टीवी के चर्चित अभिनेता रहे एक्टर आकाशदीप सैगल के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर एक ऑटो चलाने वाले ने दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आकाशदीप पर आरोप है कि उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रिक्शा ड्राइवर से मारपीट की है।

Akashdeep Saigal

मुंबई। एक समय टीवी के चर्चित अभिनेता रहे एक्टर आकाशदीप सैगल के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर एक ऑटो चलाने वाले ने दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आकाशदीप पर आरोप है कि उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रिक्शा ड्राइवर से मारपीट की है। वहीं आकाशदीप ने भी दो रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: तौलिया बांधकर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, गलत जगह लग गया हाथ और फिर...

ऑटो चलाने वाले से की मारपीट

ऑटो चलाने वाले से की मारपीट

फेमस सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में विलेन 'अंश गुजराल' का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर आकाशदीप सैगल एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार आकाशदीप पर एक रिक्शा ड्राइवर से मारपीट का आरोप लगा है। आकाशदीप के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार आकाशदीप ने दो लोगों के साथ मिलकर ऑटो ड्राइवर अयूब खान के साथ मारपीट की।

अस्पताल में भर्ती ऑटो ड्राइवर

अस्पताल में भर्ती ऑटो ड्राइवर

उन्होंने बांस के डंडे से अयूब खान को मारा। विवाद की शुरुआत तब हुई जब ड्राइवर अयूब खान ने आकाशदीप को बताया कि उनकी गाड़ी सड़क की गलत साइड है और वो कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके बाद आकाशदीप ने अपने दो लोगों के साथ मिलकर ड्राइवर को पीट डाला। आकाशदीप की कुछ ऑटो ड्राइवरों से झड़प हुई, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्राइवर के वकील का कहना है कि सहगल ने ड्राइवर को इतनी बुरी तरह से मारा है कि उसे अस्पातल में भर्ती कराना पड़ा।

पहले भी हो चुकी है ऑटो ड्राइवरों से झड़प

पहले भी हो चुकी है ऑटो ड्राइवरों से झड़प

पुलिस के अनुसार उस इलाके में ऑटो ड्राइवरों से आकाशदीप की झड़प पहले भी हो चुकी है। कुछ वक्त पहले सहगल ने बाकी लोगों के साथ मिलकर बांद्रा वेस्ट की रोड नंबर 38 को एक साइड बंद कर इसे वन-वे बनाने के लिए कहा था। उनका कहना था कि यहां होने वाले ट्रैफिक के कारण सोसाइटी के लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं ऑटोरिक्शा ड्राइवर रोड को टू-वे की तरह ही इस्तेमाल कर रहे थे। इसे लेकर उनके और ड्राइवरों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।

विवादित रहा है आकाशदीप का करियर

विवादित रहा है आकाशदीप का करियर

बता दें कि आकाशदीप टीवी के सबसे विवादित सितारों में से एक हैं। वो बिग बॉस के सीजन 5 में दिखाई दिए थे, जिसमें उनकी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ बहस हुई थी। शो से बाहर आने के बाद आकाशदीप ने सलमान पर उनका करियर बर्बाद करने का भी आरोप लगाया था। आकाशदीप कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान को भी डेट कर चुके हैं। डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' से निकलते वक्त आकाशदीप ने फराह पर शो ठीक से जज न करने का भी आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+