तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का दावा करने वाले बीजेपी प्रवक्ता पर मामला दर्ज, किया था ये ट्वीट

उन्होंने एमके स्टालिन के साथ तेजस्वी यादव की फोटो लगाते हुए ट्वीट कर आरजेडी नेता पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि 12 लोगों की मौत हो गई और वह बेशर्मी से पार्टी कर रहे थे।

बीजेपी के प्रवक्ता प्रशांत पटेल उमराव
Photo Credit:

FIR Against BJP spokesperson Tamil Nadu: बिहारी मजदूरों पर हमला के मामले में तमिलनाडु और बिहार पुलिस अफवाह फैलाने को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बनाई हुई थी। इस बीच शनिवार को तमिलनाडु पुलिस ने एक ट्विटर यूजर मोहम्मद तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तनवीर अहमद अपने ट्विटर प्रोफाइल में लिखा है कि वह जनर्लिस्ट है। साथ ही पुलिस ने बीजेपी के प्रवक्ता प्रशांत पटेल उमराव के खिलाफ भी आईपीसी के कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रशांत पटेल ने दावा किया था कि तमिलनाडु में बिहारी श्रमिक मजदूरों पर जानलेवा हमला हुआ है।

थूथुकुडी सेंट्रल पुलिस ने बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ अफवाह फैलाना और दंगा भड़काने के मामले में मामला दर्ज किया है। उमराव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि तमिलनाडु में हिंदी बोलने वाले बिहार के 15 लोगों को एक कमरे में फांसी पर लटका दिया। जिसमें से 12 की दुखद मृत्यु हो गई। उसके बाद तेजस्वी यादव बेशर्मी से स्टालिन के साथ जन्मदिन की पार्टी करते रहे।

बता दें कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले किए जाने का मामला काफी चर्चा में आ गया है। बिहार विधानसभा में भारी हंगामा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के अधिकारी कल प्रवासी श्रमिकों से मिलने के लिए तमिलनाडु का दौरा करेंगे। अधिकारी वहां श्रमिकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें न डरने की अपील करेंगे।

Recommended Video

    Tamilnadu की घटना पर Bihar Assembly में हंगामा, Tejashwi Yadav और Vijay Sinha भिड़े | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, तमिलनाडु के डीजीपी ने इस हमले से इनकार किया है। तमिलनाडु और बिहार के अधिकारियों ने बिहारी मजदूरों पर हमले के बारे में अफवाह फैलाने के लिए चेतावनी दी है। साथ ही अफवाह की जांच के लिए दोनों राज्यों की पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप पर फेक मैसेज फॉरवर्ड कर अफवाह फैलाई गई है। इस हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ।

    एनडीटीवी के मुताबिक, तमिलनाडु के सीएमओ ने बताया कि बिहार के अधिकारी कल स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रवासी श्रमिकों से मिलने के लिए तमिलनाडु आ रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु के जिलाधिकारी ने हिंदी में अपील कर प्रवासी मजदूरों से नहीं डरने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- बिहारी मजदूरों पर हमले का मामला: नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक, बोले- अधिकारी करेंगे तमिलनाडु का दौरा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+