बिहारी मजदूरों पर हमले का मामला: नीतीश कुमार ने की समीक्षा बैठक, बोले- अधिकारी करेंगे तमिलनाडु का दौरा

बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा में भारी हंगामे के बाद बीजेपी को चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की जांच के लिए गृहमंत्रालय से कहें।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Attack on Bihari Migrant Workers Tamil nadu: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले किए जाने का मामला काफी चर्चा में आ गया है। बिहार विधानसभा में भारी हंगामा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के अधिकारी कल प्रवासी श्रमिकों से मिलने के लिए तमिलनाडु का दौरा करेंगे। अधिकारी वहां श्रमिकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें न डरने की अपील करेंगे।

वहीं, तमिलनाडु के डीजीपी ने इस हमले से इनकार किया है। तमिलनाडु और बिहार के अधिकारियों ने बिहारी मजदूरों पर हमले के बारे में अफवाह फैलाने के लिए चेतावनी दी है। साथ ही अफवाह की जांच के लिए दोनों राज्यों की पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप पर फेक मैसेज फॉरवर्ड कर अफवाह फैलाई गई है। इस हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ।

Recommended Video

    Tamil Nadu में रो रहे Bihari Majdoor, सच क्या है ?| CM MK Stalin On Bihari Labours | वनइंडिया हिंदी

    एनडीटीवी के मुताबिक, तमिलनाडु के सीएमओ ने बताया कि बिहार के अधिकारी कल स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रवासी श्रमिकों से मिलने के लिए तमिलनाडु आ रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु के जिलाधिकारी ने हिंदी में अपील कर प्रवासी मजदूरों से नहीं डरने की अपील की है। बिहार विधानसभा में भारी हंगामा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वह इस मामले की जांच के लिए गृह मंत्रालय से कहें। तेजस्वी यादव ने जोर देते हुए कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने पुष्टि की है कि यह वीडियो निराधार है।

    तमिलनाडु डीजीपी ने कहा कि उत्तर भारतीयों और हिन्दी भाषी लोगों पर हमले को लेकर पोस्ट बिना तथ्यों की पुष्टि किए की गई है। यह भ्रामक तथा अफवाह है। प्रसारित किए जा रहे दो वीडियो में से एक वीडियो तमिलनाडु के त्रिपुर में बिहार और झारखंड के श्रमिकों के बीच झड़प की घटना का है, जबकि दूसरा वीडियो कोयम्बटूर के स्थानीय निवासियों के बीच विवाद की घटना का है। राज्य में सभी हिन्दी भाषी सुरक्षित हैं। सभी के मान सम्मान और जीवन की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है'।

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु प्रवासी मज़दूर मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने किया हैरतअंगेज़ दावा, कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+