संयुक्त राष्ट्र ने जारी की दुनिया के खुशहाल देशों की सूची, पाकिस्तान से फिर पिछड़ा भारत

संयुक्त राष्ट्र ने इस साल की दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची जारी कर दी है। जहां फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बनकर उभरा है, वहीं भारत की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले खराब रही है। 156 देशों की सूची में भारत का 133वां स्थान है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी भारत से ज्यादा खुशहाल देश है।

Happiness

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र ने इस साल की दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची जारी कर दी है। जहां फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बनकर उभरा है, वहीं भारत की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले खराब रही है। 156 देशों की सूची में भारत का 133वां स्थान है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी भारत से ज्यादा खुशहाल देश है। पड़ोसी देशों की तुलना में भारत का स्थान सबसे खराब रहा है। दुनिया के टॉप-10 खुशहाल देशों में एक भी एशियाई देश नहीं है।

6 कारकों से तय की जाती है खुशहाली

6 कारकों से तय की जाती है खुशहाली

संयुक्त राष्ट्र की सूची के अनुसार फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। 155 देशों को पछाड़ते हुए फिनलैंड ने ये खिताब हासिल किया है। संयुक्त राष्ट्र की ये सूची 6 कारकों पर तय की जाती है। इसमें आय, स्वस्थ्य जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, आजादी, विश्वास और उदारता शामिल हैं। इन्हीं 6 कारकों से संयुक्त राष्ट्र दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची तैयार करता है। उत्तरी यूरोपियाई देश फिनलैंड इन सभी कारकों पर खरा उतरा है।

फिनलैंड बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश

फिनलैंड बना दुनिया का सबसे खुशहाल देश

फिनलैंड के बाद नॉर्वे, डेनमार्क, आईसलैंड, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड्स, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे खुशहाल देश हैं। इस साल सूची में दूसरे नंबर पर रहने वाला नॉर्वे पिछले साल पहले नंबर पर था। दुनिया के विकसित देशों में शुमार अमेरिका को इस सूची में 18वां स्थान मिला है। वहीं युनाइटेड किंग्डम 19वें नंबर पर है। इस सूची में टॉप 10 देश आप्रवासियों के लिए भी सबसे खुशहाल देश बताए गए हैं। वहीं खुशहाली के मामले में भारत को 133वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

पाकिस्तान भी है भारत से खुशहाल

पाकिस्तान भी है भारत से खुशहाल

हैरानी वाली बात है कि भारत का प्रदर्शन अपने सभी पड़ोसी मुल्कों से खराब रहा है। आतंकवाद से जूझ रहा पाकिस्तान भी भारत से ज्यादा खुशहाल है। जहां भारत इस सूची में टॉप 100 में भी नहीं है, वहीं पाकिस्तान 75वें स्थान पर है। इस सूची में पाकिस्तान 75वें, चीन 86वें, भूटान 97वें, बांग्लादेश 115वें, श्रीलंका 116वें और भारत 133वें स्थान पर है। पिछले साल भारत की रैंकिंग 122, वहीं पाकिस्तान की 80 थी। लगातार दो सालों से पाकिस्तान भारत से खुशहाल देश बनकर उभर रहा है।

सबसे आखिरी स्थान पर बुरुंडी

सबसे आखिरी स्थान पर बुरुंडी

खुशहाल देशों की सूची में सबसे आखिरी स्थान पर संकटग्रस्त बुरुंडी है। पूर्वी अफ्रीकी देश बुरुंडी एथनिक क्लींजिंग, सिविल वॉर और तख्तापलट के प्रयासों से जूझ रहा है। इसके अलावा रवांडा, यमन, तंजानिया, दक्षिणी सूडान और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक सीरिया से भी कम खुशहाल देश हैं। इस रिपोर्ट का उद्देश्य सरकार, बिजनेस और नागरिक समाज के लिए एक और उपकरण प्रदान करना है ताकि देशों की भलाई करने का बेहतर तरीका मिल सके।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले ब्लाउज और जींस में दुल्हन का जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर मचाया तहलका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+