Video: शादी से पहले ब्लाउज और जींस में दुल्हन का जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर मचाया तहलका
आपने शादियों में दुल्हन को नाचते तो कई बार देखा होगा। अपनी शादी में दुल्हनें आजकल दिल खोल कर डांस करती हैं और करें भी क्यों न, आखिर उनकी शादी जो है। ऐसी ही एक बिंदास दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये दुल्हन अपनी शादी में ब्लाउज और जींस में डांस कर रही है।

नई दिल्ली। आपने शादियों में दुल्हन को नाचते तो कई बार देखा होगा। अपनी शादी में दुल्हनें आजकल दिल खोल कर डांस करती हैं और करें भी क्यों न, आखिर उनकी शादी जो है। ऐसी ही एक बिंदास दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये दुल्हन अपनी शादी में ब्लाउज और जींस में डांस कर रही है। पंजाबी गाने पर भांगड़ा से लेकर बेली डंसिंग कर इस दुल्हन ने सभी को अपना फैन बना दिया है।

ब्लाउज और जींस में किया डांस
सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक बिंदास दुल्हन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दुल्हन शादी के जोड़े में है। मांगटीका, गजरा, जेवर और चूड़े के साथ इस दुल्हन ने जींस पहनी हुई है, साथ ही नीचे जूते भी डाले हुए हैं। मंडप में जाने से पहले दुल्हन ऐसा मस्त-मस्त डांस करती है कि सोशल मीडिया दीवाना हो गया। इस दुल्हन ने पंजाबी सिंगर मनकीरत आलोख के गाने 'कदर' पर जबरदस्त डांस किया।
ट्रेन्ड कथक डांसर है दुल्हन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को डिजाइन एक्वा स्टूडियो ने डाला है। स्टूडियो को चलाने वाली प्रियंका कम्बोज चोपड़ा ने एनडीटीवी को बताया कि दुल्हन राशिका एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं और 16 साल की उम्र से डांस सीख रही हैं। 'अपनी शादी के दिन वो डांस कर रहीं थीं और मैं उन्हें शूट करने लगी।' इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके हैं।
इस दुल्हन ने भी लगाई थी इंटरनेट पर आग
इससे पहले ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दुल्हन ब्लाउज और शॉर्ट्स में अपनी दोस्तों के साथ डांस कर रही थी। इस दुल्हन ने सिया के गाने 'चीप थ्रिल्स' पर ऐसा डांस किया कि वीडियो पर करोड़ों में व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications