वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्ष पर बरसीं, कहा- वैक्सीनेशन पर हुआ अच्छा काम, लेकिन...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्ष पर बरसीं, कहा- वैक्सीनेशन पर हुआ अच्छा काम, लेकिन...

नई दिल्ली, 7 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज राजधानी दिल्ली में हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु बीजेपी की प्रमुख अन्नामलाई, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

Recommended Video

    BJP National Executive Meeting: Nirmala Sitharaman ​ने बैठक में विपक्ष पर बोला हमला | वनइंडिया हिंद
    nirmala

    इस बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर हमला बोला। वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष के शासन के दौरान जम्मू कश्मीर में अधिक हत्याएं हुईं। उन्होंने आंकड़ बताते हुए कहा कि साल 2004 से 2014 के बीच जम्मू-कश्मीर में आंतकी घटानाओं में 2081 लोगों की जानें गई, जबकि साल 2014 से सितंबर 2021 तक 239 नागरिकों की मौत हुई हैं।

    उन्होंन कहा कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अच्छा काम हुआ, लेकिन विपक्ष हमेशा से इसकी आलोचना करता रहा हैं, इस पर प्रश्नचिन्ह उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वैक्सीनेशन, युवाओं के रोजगार जैस मसलों पर सराहनीय काम किया है, लेकिन विपक्ष हमेशा हंगामा करता रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हालात पर चिंता जताई और कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल में हर भाजपा कार्यकर्ता के समर्थन में हैं। वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा 7 साल से केंद्र की सत्ता में हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में एक राशन कार्ड योजना और युवाओं के रोजगार सृजिण पर बैठक में चर्चा हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+