वो रिटायर्ड ACP का बेटा है. जिसे पाक ने बताया रॉ-जासूस?
नई दिल्ली। एक बार फिर से पाकिस्तान के बयान पर सवाल खड़े हुए हैं, क्योंकि उसने बलूचिस्तान में जिस भारतीय को रॉ एजेंट बताकर गिरफ्तार किया है उसके बारे में खुलासा हुआ है कि वो मुंबई के एक अवकाश प्राप्त एसीपी का बेटा है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कुलभूषण जाधव है जिसे कि मुंबई के एक रिटायर्ड एसीपी का बेटा कहा जा रहा है, जाधव के पास से जो कागज बरामद हुए हैं उसके हिसाब से वो मुंबई का रहने वाला है और वो नेवी से प्री-मैच्योर रिटा.रमेंट लेकर बिजनेस कर रहा है। फॉरेन मिनिस्ट्री ने जाधव के भारतीय होने की पुष्टि कर दी है लेकिन उसने ये भी कहा कि जाधव का सरकार से कुछ लेना-देना नहीं है।
पाकिस्तान के बयान पर विरोधाभास
लेकिन मसला ये है कि गिरफ्तार व्यक्ति का जो नाम और पासपोर्ट पाक मीडिया में दिखाया गया है उससे पता चलता है कि उसका नाम हुसैन मुबारक पटेल है और उसे ईरान से वीजा मिला है। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि वो ईरान से बिजनेस के सिलसिले में ब्लूचिस्तान गया हो और वहां उसे रॉ का जासूस बनाकर अरेस्ट कर लिया गया हो, पाकिस्तान पहले भी इस तरह के खेल खेलता आया है इसलिए मीडिया में वो फिर एक बार सवालों के शक के कटघरे में खड़ा है।













Click it and Unblock the Notifications