डेविड हेडली के पाकिस्तान के पूर्व पीएम गिलानी से करीबी संबंध

मुंबई। 2008 के 26/11 हमलों के मुख्य आरोपियों में से एक डेविड हेडली ने एक बड़ा खुलासा किया है। खुलासा यह कि उसके और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच काफी करीबी संबंध थे। इतने गहरे संबंध कि उसके पिता के निधन के बाद गिलानी उसके घर आये थे।

पढ़ें- लश्कर के निशाने पर थे बाल ठाकरे, शिवसेना भवन गया था हेडली

Yousuf Raza Geelani

हेडली का यह खुलासा पाकिस्तान के उन दावों को खोखला साबित करने के लिये काफी है, जिसमें पड़ोसी देश आतंक के विरुद्ध जंग की बात करता है। टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ट्रॉयल के वक्त हेडली ने कहा कि एक समय था जब लोग कहते थे कि गिलानी मेरी पत्नी के दूर के रिश्तेदार हैं। जबकि यह एक अफवाह थी, लेकिन यह सज जरूर है कि मेरे और गिलानी के अच्छे संबंध थे।

हेडली के इस बयान से यह तो नहीं कहा जा सकता कि गिलानी का 26/11 हमलों से कोई ताल्लुक था, लेकिन हां यह जरूर है कि पाकिस्तान ने हेडली को पनाह देने व उसके छुपाये रखने में जो मदद की, उसमें गिलानी का हाथ हो सकता है। एक और संकेत यह मिलते हैं कि 2008 में जब मुंबई हमले हुए, तब गिलानी ही पाकिस्तान के पीएम थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+