farmers protest: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला- 60 किसानों की मौत से आप शर्मिंदा नहीं हुए, लेकिन..
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, 60 किसानों की मौत से तो आपको शर्मिंदा नहीं हुई
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। किसानों की ओर से 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिए एफिडेविट को लेकर राहुल ने ट्वीट किया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 60 से ज्यादा अन्नदाता की शहादत से मोदी सरकार शर्मिंदा नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर रैली से इन्हें शर्मिंदगी हो रही है।

Recommended Video
केंद्र के नए कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड करने की बात कही है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली या किसी भी तरह के मार्च पर रोक लगाने के आदेश देने का अनुरोध किया है। आवेदन में कहा गया है कि इस तरह के मार्च अथवा रैली के कारण गणतंत्र दिवस उत्सव में व्यवधान पैदा हो सकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। साथ ही इससे दुनिया के सामने भी गलत संदेश जाएगा। राहुल ने इसी को लेकर ट्वीट किया है।
राहुल गांधी लगातार किसानों का समर्थन कर रहे हैं और केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले राहुल ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से कृषि कानूनों पर बातचीत के लिए बनाई गई कमेटी को लेकर कहा कि क्या कृषि-विरोधी क़ानूनों का लिखित समर्थन करने वाले व्यक्तियों से न्याय की उम्मीद की जा सकती है? ये संघर्ष किसान-मज़दूर विरोधी कानूनों के खत्म होने तक जारी रहेगा। राहुल ने कहा है कि सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है। उनकी मांग साफ है कि ये नए कानून वापस लिए जाएं।
केंद्र सरकार बीते साल तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से लगातार आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications