जाह्नवी कपूर की फिल्म के सेट पर पहुंचे किसान, बोले- शूटिंग शुरू करने से पहले आंदोलन पर दो बयान

जाह्नवी कपूर की फिल्म के सेट पर पहुंचे किसान, बोले- शूटिंग शुरू करने से पहले आंदोलन पर बताओ अपनी राय

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों पंजाब में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब सेट के बाहर कुछ किसान संगठनों के लोग पहुंच गए और किसान आंदोलन को लेकर जाह्नवी की राय जाननी चाही। इसको लेकर काफी देर हंगामा रहा। आखिर में फिल्म से जुड़े लोगों ने जब जाह्नवी की ओर से किसान आंदोलन को समर्थन की बात कही और जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर लिखा तो किसान लौट गए और शूटिंग शुरू हुई।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जाह्नवी कर रही शूटिंग

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जाह्नवी कर रही शूटिंग

जाह्नवी कपूर की नई फिल्म गुड लक जैरी का सेट पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठानां में लगा है। यहां फिल्म की टीम पहुंच गई थी कि तभी किसान संगठन के लोगों ने शूटिंग रुकवा दी। किसान इस बात पर अड़ गए कि पहले जाह्नवी किसान आंदोलन को लेकर अपनी राय दें। जिसके बाद जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन के समर्थन में लिखा, जिसके बाद शूटिंग शुरू हुई।

जाह्नवी ने किया किसानों का समर्थन

जाह्नवी ने किया किसानों का समर्थन

जाह्नवी कपूर कपूर ने किसान आंदोलन को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, किसान हमारे देश का दिल हैं। वो हमारे अन्नदाता हैं। मैं इसकी अहमियत समझती हूं और आशा करती हूं कि जल्दी कोई रास्ता निकले जो हमारे किसानों के हित में हो। जाह्नवी के इस पोस्ट के बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाई।

किसान कुछ बॉलीवुड कलाकारों को लेकर खफा

किसान कुछ बॉलीवुड कलाकारों को लेकर खफा

किसान आंदोलन को पंजाब के कलाकारों का समर्थन मिल रहा है। बॉलीवुड के भी कई सितारे उनके समर्थन में हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड कलाकारों ने आंदोलन के खिलाफ ट्वीट किए हैं। खासतौर से कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के बाद पंजाब में बॉलीवुड के कलाकारों को लेकर एक गुस्सा देखा गया है। ऐसे में जाह्नवी को भी किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बता दें कि गुड लक जैरी में जाह्नवी पंजाब की लड़की है। फिल्म का पहला लुक भी सामने आ गया है, जिसमें जाह्नवी पंजाब की गलियों में नीले रंग के सूट और ऑरेंज चुन्नी ओढे नजर आ रही हैं। ये फिल्म फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय के बैनर कलर येलो प्रोडक्शंस के अंडर बन रही है।

ये भी पढ़ें- Bird flu: मध्य प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गे में मिला बर्ड फ्लू वायरस, जो हजार रुपए किलो बिकता है इनका मांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+