farmers protest: बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा- सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिए तो लौटा दूंगा खेल रत्न पुरस्कार
नई दिल्ली। बॉक्सर विजेंद्र सिंह सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर किसानों के आंदोलन में शामिल हो गए हैं। विजेंद्र सिंह ने खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा किअगर सरकार काले कानून को वापस नहीं लेती है, तो मैं अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटा दूंगा। बता दें, देश में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेल क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से हरियाणा और पंजाब के किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि सरकार उनके पास आकर उनकी बात सुने और इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।
Recommended Video

विजेंद्र सिंह ने दी खेत रत्न पुरस्कार लौटाने की चेतावनी
रविवार को बॉक्सर विजेंद्र सिंह किसानों के आंदोलन में शामिल हुए। विजेंद्र सिंह ने खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार काले कानून को वापस नहीं लेती है, तो मैं अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटा दूंगा। विजेंद्र सिंह ने कहा, मैंने पंजाब में ट्रेनिंग ली और यहां की रोटी खाई है। आज जब वे यहां ठंड में हैं, मैं उनके भाई के रूप में आया हूं। हरियाणा के अन्य एथलीट भी आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सरकारी नौकरियां हैं और वो मुसीबत पड़ सकते हैं। वे कहते हैं कि वे किसानों के साथ हैं। इससे पहले शनिवार को पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी किसानों के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा था, मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि मुद्दों को ना भटकाया जाए। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुजारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान लें। यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है।
राष्ट्रपति भवन जाने की तैयारी में कई पूर्व खिलाड़ी
बताया जा रहा है कि पंजाब के कई पूर्व खिलाड़ी किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने के लिए राष्ट्रपति भवन जाने की तैयारी में हैं। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने भी अपने पद्म पुरस्कार को वापस करने का ऐलान किया था।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications