ओडिशा: पहाड़ी इलाकों में लिफ्ट सिंचाई परियोजना से किसानों में खुशी, उगा रहे कई फसलें, बढ़ रही आमदनी

कुछ साल पहले तक ओडिशा के सुदंरगढ़ जिला के शुष्क पहाड़ी इलाकों में धान की खेती करना बेहद मुश्किल था। खेती होती भी तो उपज बहुत कम होती थी। इससे किसानों में निराशा रहती थी।

भुवनेश्वर, 14 सितंबर: कुछ साल पहले तक ओडिशा के सुदंरगढ़ जिला के शुष्क पहाड़ी इलाकों में धान की खेती करना बेहद मुश्किल था। खेती होती भी तो उपज बहुत कम होती थी। इससे किसानों में निराशा रहती थी। इलाके के किसानों को मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसके चलते उपज न के बराबर होती थी। जब बारिश नहीं होती तो किसीनों की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता।

सांकेतिक फोटो

लेकिन सुंदरगढ़ जिला प्रशासन द्वारा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के कार्यान्वयन के बाद वहां की तस्वीर बदल सी गई है। इन दिनों भूमि अब सूखे मौसम के दौरान भी नहीं सूखती है। जिला खनिज फाउंडेशन के सहयोग से ओडिशा लिफ्ट सिंचाई निगम (ओएलआईसी) द्वारा विकसित लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। जिले के किसान अब मौसमी वर्षा पर निर्भर नहीं हैं।

इलाके के किसान अब साल में कई फसल उगाते हैं। जिससे उनका जीवन यापन सुगम हो गया है। किसान धान के साथ-साथ सब्जियां भी उगा रहे हैं। साथ ही नकद रुपये वाले फसल लगा रहे हैं। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें- ओडिश सरकार की नई पहल, अंगदान करने वाले शख्स के परिजन को मिलेंगे 5 लाख रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+