मोदी सरकार पर ओवैसी का बड़ा हमला, कहा- किसानों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा, जैसे वो चीन के सैनिक हों

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने किसान विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने किसान विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार पर किसान विरोध को लेकर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि विरोध कर रहे किसानों के साथ ऐसे बर्ताव किया जा रहा है जैसे वह चीनी सेना के सैनिक हों।

Asaduddin Owaisi

Recommended Video

    Lok Sabha में भी PM Modi ने Farmers से की अपील, बोले- आइए मिलकर समाधान करें | वनइंडिया हिंदी

    लोकसभा में बोलते हुए, AIMIM सांसद ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "चीनी सेना ने हमारे 20 जवान मार दिये। सरकार उनकी शहादत को बेकार जाने दे रही है। भारत अभी भी PP4-PP8 पर गश्त नहीं कर सकता है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एलएससी के पास एक पूरा गांव बसा लिया है और हमारी सरकार में इतना साहस नहीं है कि वह चीन से यह कह सके की उसने ये किया है।"

    यह भी पढ़ें किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली रिहाना के ब्यूटी ब्रांड को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला

    उन्होंने आगे कहा, "हमने किसानों को रोकने के लिए टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा खड़ा किया है, लेकिन अरुणाचल प्रदेश में नहीं। किसानों के साथ इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है मानो, वह चीनी सेना के सैनिक हों...आपको अपने अहंकार को अलग रखकर कृषि कानून वापस लेने होंगे।"

    उन्होंने आरोप लगाया, "चीन भारत की जमीन पर कब्जा कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री चीन का नाम तक नहीं लेते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि चीन अपने बुनियादी ढांचे और सेना की ताकत बढ़ाने पर जोर दे रहा है। मैं सरकार से जानना चाहूंगा कि सरकार ने उस समय की क्या तैयारी की है जब बर्फ पिघलती है और चीन एक बार फिर भारतीय सेना पर हमला करने की कोशिश करेगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+