किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली रिहाना के ब्यूटी ब्रांड को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला

Pop Star Rihanna Beauty Brand: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना की भारत में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहले तो वो किसानों का समर्थन कर बॉलीवुड से लेकर भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर आईं। फिर देशभर में उनके खिलाफ कई जगह प्रदर्शन किए गए। अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में एक गैर सरकारी संगठन ने उनकी कंपनी 'फेंटी ब्यूटी' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Recommended Video

    किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली रिहाना के ब्यूटी ब्रांड को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
    Rihanna

    लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी नाम के एक एनजीओ ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) में रिहाना के ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें बताया गया है कि फेंटी ब्यूटी नाम के प्रोडक्ट में झारखंड के मीका नामक पदार्थ का इस्तेमाल होता है, जिसके उत्पादन के लिए झारखंड के खदानों में बालश्रमिकों से काम कराया जाता है। लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी ने मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जांच की मांग की है। एनजीओ का आरोप है कि ब्रांड के पास ऐसा कोई प्रमाणपत्र नहीं है, जिससे प्रमाणित हो कि बाल श्रम का उपयोग नहीं किया गया है।

    किसानों के समर्थन में किया था Tweet

    आपको बता दें कि रिहाना उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में रिहाना ने किसानों का समर्थन करते हुए इंटरनेट बैन की निंदा की थी। उन्होंने किसानों से जुड़ी एक न्यज रिपोर्ट भी शेयर की। रिहाना के ट्वीट के तुरंत बाद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी सहित कई सिनेमा हस्तियों ने सरकार के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे विदेशी प्रोपेगेंडा बताया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+