Farm Bills:MSP समेत दूसरी चिंताओं की जमीनी हकीकत क्या है, जिसका हो रहा है विरोध
नई दिल्ली- संसद से पास कृषि विधेयकों को लेकर अभी खूब हंगामा चल रहा है। विपक्ष सरकार को किसान विरोधी साबित करने में लगा हुआ है और सरकार का दावा है कि वह किसानों के हित में काम कर रही और विपक्ष किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। सच्चाई ये है कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में नए कृषि विधेयकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी हो रहे हैं। मोदी सरकार की पंजाब से एक सहयोगी शिरोमणी अकाली दल इस मसले पर सरकार से बाहर निकल चुकी है तो हरियाणा में भाजपा सरकार की सहयोगी जननायक जनता पार्टी पर भी सरकार से समर्थन वापस लेने का भारी सियासी दबाव है। इन सबके बीच जो एक असल मुद्दा थोड़ा पीछे रह जा रहा है वह यह कि जिस बात को लेकर इन विधेयकों पर हंगामा बरपा है, उसकी जमीनी हकीकत है क्या ?

कृषि विधेयकों पर चिंताओं की हकीकत क्या है
संसद से पारित कृषि विधेयकों को लेकर विपक्ष खूब बवाल काट रहा है। खासतौर पर हरियाणा और पंजाब में किसानों ने भी सड़कों पर उतरकर इन दोनों विधेयकों का विरोध किया है। ऐसे में इन विधेयकों का जमीनी हकीकत समझना जरूरी है। हरियाणा-पंजाब के किसानों को डर है कि अब सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनसे अनाज नहीं खरीदेगी। जबकि, हकीकत इसके ठीक उलट है। मंदी में पहले जिस तरह से कारोबार होता था, उसपर कोई रोक नहीं है और वह उसी तरह से चलती रहेगी। इसके बजाय अब किसानों को अपने उत्पाद अपनी इच्छा के मुताबिक दूसरी जगहों पर बेचने का अधिकार मिल गया है। इसकी वजह से किसानों के उत्पाद खरीद को लेकर प्रतियोगिता और पारदर्शिता बढ़ने की संभावना है, जिसका फायदा किसानों को मिल सकता है। आइए कृषि विधेयकों को लेकर जारी शंकाओं और उसकी हकीकत को थोड़ा गौर से समझते हैं।

आशंकाएं बनाम हकीकत- पहला विधेयक
कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 का विरोध क्यों हो रहा है और उसकी सच्चाई क्या है-
आशंकाएं-
न्यूनतम समर्थन मूल्य से खरीद रुक जाएगी।
मंडियां बंद हो जाएंगी, क्योंकि मंडी के बाहर ही कृषि उपज बेची जाने लगेंगी।
सरकारी खरीद पोर्टल-ई-एनएएम का क्या होगा?
हकीकत-
न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीदारी होती रहेगी, किसान इस कीमत पर अपने उत्पाद पहले की तरह बेच सकते हैं।
मंडियों में पहले की तरह ही काम होता रहेगा।
नई व्यवस्था में किसानों को मंडियों से बाहर भी दूसरी जगहों पर अपनी इच्छानुसार अपने उत्पाद बेचने का विकल्प मिलेगा।
ई-एनएएम की व्यवस्था मंडियों में जारी रहेगी।
ई-प्लेटफॉर्म पर कृषि उत्पाद का कारोबार बढ़ेगा।

आशंकाएं बनाम हकीकत- दूसरा विधेयक
कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 का विरोध क्यों हो रहा है और उसकी असलियत क्या है-
आशंकाएं-
कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में किसानों पर दबाव बढ़ेगा और वह कीमतें तय नहीं कर पाएंगे।
विवाद होने पर बड़ी कंपनियों का फायदा होगा।
हकीकत-
कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में किसानों को अपनी उत्पाद की कीमतें तय करने का पूरा अधिकार होगा।
उन्हें 3 दिनों के भीतर पैसों का भुगतान हो जाएगा।

बड़े किसान निकाय कर रहे हैं समर्थन
हरियाणा और पंजाब में हो रहे कुछ विरोधों को छोड़कर आमतौर पर बड़े किसान निकायों ने कृषि बिलों का खुलकर समर्थन किया है। माना जा रहा है कि हरियाणा और पंजाब में विरोध की मुख्य वजह प्रभावी आढ़तियों (बिचौलियों) और कमीशन एजेंटों की वजह से हो रहा है। मसलन, भारतीय किसान संघ के कंसोर्टियम के मुख्य सलाहकार पी चेंगल रेड्डी ने इन विधेयकों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है, 'किसान किसानों द्वारा शुरू किए गए एपीएमसी रिफॉर्म्स का स्वागत करते हैं। एपीएमसी किसानों के फायदे के लिए शुरू किया गया था। लेकिन, वे आढ़तियों और बिचौलियों की दया पर रह गए थे। अब हम सीधे प्रोसेसिंग इंडस्ट्री या निर्यात के लिए बड़े स्तर के रिटेल से कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं।' उधर दशकों से इस तरह के बदलाव की मांग कर रहे महाराष्ट्र के शेतकारी संगठन ने भी इन प्रयासों का स्वागत किया है। इसके अध्यक्ष अनिल घंनवट का कहना है कि मंडियों में कारोबारी किसानों का शोषण करते थे। इस विधेयक ने किसानों की वह बाध्यता ही खत्म कर दी है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications