Farah Khan को फोटोग्राफर्स पर आया गुस्सा, पूछा- कौन था वो जिसने आम सूंघते हुए बनाई थी Video
मुंबई। महाराष्ट्र कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहा है। संक्रमण की चपेट में अब सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि नेता और बॉलीवुड सिलेब्स भी आ गए हैं। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं, वहीं दूसरी बार लॉकडाउन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस बीच मशहूर फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान आम सूंघने वाले वीडियो को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

आम सूंघने का वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल, कुछ दिनों पहले फराह खान का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें वह आम विक्रेता से फल खरीदती नजर आई थीं। इस वीडियो में फराह खान को बारी-बारी से कई आमों को सूंघकर वापस ठेले पर रखते देखा गया। एक तरफ जहां कोरोना महामारी को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाई जा रही है, वहीं मास्क हटाकर आम सूघंने को लेकर फराह खान की काफी ट्रोलिंग हुई। अब फराह का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह उस कैमरामैन के बारे में पूछ रहीं हैं जिसने आम वाला वीडियो बनाया था।

फराह खान का नया वीडियो
हाल ही में फराह खान का सामना जब पैपराजी से हुआ तो वह भड़क गईं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें फराह सड़क किनारे खड़ी अपनी कार की तरफ जाती दिख रही हैं। इस वीडियो को स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि फराह खान फोटोग्राफर्स से पूछती नजर आ रही हैं कि आम वाला वीडियो किसने लिया था।

किसने बनाई थी आम वाली वीडियो?
फराह खान का मूड कुछ सही नहीं दिख रहा है, वीडियो में वह पैपराजी से रास्ता छोड़ने के लिए भी कहती हैं। फराह खान बोलती हैं, कुछ काम नहीं है तुम लोगों को सुबह-सुबह आ गए। इसके जवाब में एक फोटोग्राफर ने कहा, 'आपकी गाड़ी देखी तो आ गए।' इसके बाद फराह खान पूछती हैं, वह कौन था जिसने मेरी आम खरीदते हुए वीडियो बनाई थी। जवाब में पैपराजी कहते हैं कि वह हम नहीं थे। इसके बाद फराह कुछ पोज देती हैं और वहां से चली जाती हैं।
यह भी पढ़ें: सुजैन खान की बहन फराह 22 साल बाद हुई पति DJ अकील से अलग, सोशल मीडिया पर लिखा- कभी कभी दो लोग...












Click it and Unblock the Notifications