सुजैन खान की बहन फराह 22 साल बाद हुई पति DJ अकील से अलग, सोशल मीडिया पर लिखा- कभी कभी दो लोग...

मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्‍टार ऋतिक रोशन और उनकी पत्‍नी सुजैन खान का जब तलाक हुआ था तो उस वक्‍त बॉलीवुड की ये सबसे बड़ी न्‍यूज थी। बताया तो यहां तक जा रहा था कि ये तलाक देश का अबतक का सबसे महंगा तलाक था। अब सुजैन खान की बहन फराह खान का तलाक हो गया है। उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की। फराह ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में लिखा है कि वह अपने पति डीजे अकील से अलग हो गई हैं। उन्‍होंने डीजे अकील के साथ फोटो भी शेयर की और लिखा कि वो दोनों आपसी सहमती से अलग हो रहे हैं। फराह ने बताया कि उनका रिलेशनशिप स्‍टेटस बदल गया है और वो अब कपल की जगह अच्‍छे दोस्‍त हो गए हैं।

कभी-कभी दो लोग अलग होकर आगे बढ़ते हैं

कभी-कभी दो लोग अलग होकर आगे बढ़ते हैं

सोमवार रात को फराह ने यह इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट किया। उन्‍होंने लिखा कि कभी-कभी दो लोग अलग होकर आगे बढ़ते हैं। कभी-कभी वो एक दूसरे से आगे निकल जाते हैं। 9 साल पहले मेरे पति डीजे अकील और मेरे रिश्‍ते बदल गए थे। हम कपल की जगह सिर्फ दोस्‍त रह गए थे। फराह ने आगे लिखा कि हम जिस स्थित में हैं उसे सिर्फ हैप्पीली सेपरेटेड ही कहना सही होगा। मैं और अकील अच्‍छे दोस्‍त रहेंगे। हम अपने बच्‍चे अजान और फिजा के लिए मां-बाप रहेंगे बस हम कपल के तौर पर नहीं होंगे।

हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं, एक दूसरे के लिए हमेशा उपलब्ध

हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं, एक दूसरे के लिए हमेशा उपलब्ध

फराह ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि 'यह एक आपसी निर्णय है। इसमें कोई तीसरा शामिल नहीं है। उन्‍होंने आगे लिखा कि इस बात को सार्वजनिक तौर पर बताने के पीछे का वजह यह है कि जो लोग हम दोनों को जानते हैं, वो इस स्थिति को गरिमापूर्वक स्वीकार करें और हमारे लिए अच्‍छी कामना करें। क्योंकि हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है और हम एक-दूसरे के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

खुश रहना जरूरी है और हम सब खुश हैं

खुश रहना जरूरी है और हम सब खुश हैं

फराह ने आगे लिखा कि अकील मेरे परिवार का हिस्‍सा रहेंगे। ठीक वैसे ही जैसा मैं उनके लिए रहूंगी। उन्‍होंने लिखा कि मुझे उम्‍मीद है कि हमारे सभी शुभचिंतक हमारे इस फैसले को म्‍च्‍योरिटी के साथ लेंगे और कोई राय नहीं बनाएंगे। उन्‍होंने कहा कि‍ जिंदगी में खुश रहना जरूरी है और हम हम खुश हैं। मैं जीवन में हर चीज के लिए खुश हूं।

22 साल पहले हुई थी फराह-अकील की शादी

22 साल पहले हुई थी फराह-अकील की शादी

आपको बता दें कि फराह खान ने 1999 में डीजे अकील से शादी की थी। साल 2002 में उन्‍होंने एक बेटे को जन्‍म दिया जिसका नाम अजान रखा। उसके बाद 2005 में उन्‍होंने बेटी को जन्‍म दिया जिसका नाम फिजा है। अकील देश के जाने माने डीजे हैं। इसके अलावा वो सिंगर और कंपोजर भी हैं। वो 'गल बण गई' 'फना फॉर यू' जैसे गानों को आवाज दे चुके हैं। गौरतलब है कि डीजे अकील ने भी यही पोस्ट शेयर कर अपने जानने वालों को फराह संग अलग होने की जानकारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+