सेल्फी लेने की बात कहकर अर्शी खान के पास आया फैन और हाथ पकड़कर चूम लिया, वीडियो
मुंबई, 19 अप्रैल: टीवी की जाना पहचानी अभिनेत्री अर्शी खान के साथ एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हो गया, जिसके बारे में उन्होंने बिल्कुल नहीं सोचा होगा। अर्शी जब एयरपोर्ट से निकल रही थीं तो एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके पास आया। सेल्फी लेने तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद जिस तरह से उसने अर्शी का हाथ चूमा, उसने अभिनेत्री को भी असहज सा कर दिया। ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सेल्फी लेने को आया करीब
इंस्टाग्राम पर विरल भियानी ने अर्शी खान का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्शी खान काले सूट में एयरपोर्ट से निकल रही हैं। इस दौरान कुछ फोटोग्राफर उनकी तस्वीर लेने लगते हैं। इस दौरान ही एक फैन आकर उनके साथ सेल्फी लेने गता है। सेल्फी लेने के बाद ये शख्स अर्शी खान का हाथ पकड़कर किस करता है और चला जाता है।
चौंक गईं अर्शी खान
सेल्फी लिए जाने तक तो अर्शी खान सहज रहती हैं लेकिन जब ये लड़का उनके हाथ पर किस करता है तो वो भी चौंक जाती हैं। पहले तो अर्शी इधर-उधर देखती हैं और फिर फोटोग्राफर्स से कहती हैं कि चलो बस चलो... हो गया। अर्शी खान के इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं हजारों लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं।

अर्शी खान खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रहने के चलते काफी चर्चा में रहीं अभिनेत्री अर्शी खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अर्शी बिग बॉस के 11वें और 14वें सीजन का हिस्सा रही हैं। टीवी पर वो विष और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अभिनय कर चुकी हैं। ओटीटी सीरीज 'रात की रानी बेगम जान' हैं में भी अर्शी ने काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications