देश में क्यों इतनी तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण, ICMR डीजी ने बताई ये तीन वजह
देश में कोरोना संक्रमण फैलने की ICMR डीजी ने बताई ये तीन वजह
नई दिल्ली, 9 अप्रैल: देश में कोरोना वायरस संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। हर आए दिन कोरोन के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। कोरोना के तेजी से फैलने को लेकर कई तरह के दावे विशेषज्ञ कर रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने सोमवार को कोरोना के इतना ज्यादा तेजी से फैलने की तीन मुख्य वजह मानी हैं।
Recommended Video

आईसीएमआर के डीजी ने बताई ये तीन वजहें
आईसीएमआर के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा है कोरोना की मौजूदा लहर के पीछे तीन वजह मानी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर ढिलाई देखने को मिली है। वहीं कोविड प्रोटोकॉल को भी उल्लंघन हुआ है। इसके अलावा कई तरह के नए वेरिएंट आए हैं। ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के कोरोना वायरस म्यूटेंट ने चिंता बढ़ाई है। इन सबके चलते देश में कोरोना की मौजूदा लहर इतनी भयावह हुई है।

दोनों लहरों में 70 फीसदी मरीज 40 साल से ऊपर के
डॉ बलराम भार्गव ने कहा है कि कोरोना की पहली लहर में भी और मौजूदा लहर में भी 70 फीसदी संक्रमित मरीज 40 साल से ऊपर के पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस लहर में सांस लेने में तकलीफ ज्यादा है और लोगों को ऑक्सीजन की ज्यादा आवश्यकता पड़ी है। वहीं दोनों लहर में मृत्यु दर में कोई फर्क नहीं है।
डॉ बलराम भार्गव ने पहले के मुकाले इस लहर में खतरा कम बताते हुए कहा है कि कोरोना की पहली लहर में सूखी खांसी, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द जैसे लक्षण ज्यादा सामने आए थे। दूसरी लहर में सांस फूलने के अधिक मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सांस फूलने की समस्या होने पर भी टेस्ट कराना चाहिए।

लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
देश में लगातार दो लाख से नए मामले हर रोज आ रहे हैं। सोमवार को लगातार पांचवें दिन दो लाख से ज्यादा केस आए हैं। सोमवार को 2.73 लाख से अधिक नए मामले सामने आए वहीं 1,619 मौतें दर्ज की गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमण का आंकड़ा 1,50,61,919 हो गया और अब तक मरने वालों की संख्या 1,78,769 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 19,29,329 है।
कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत पांच शहरों में आज से लॉकडाउन
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications