प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक शेखर बसु का कोरोना के कारण निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया शोक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से आज देश ने विश्व विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और पद्मश्री सम्मानित डॉ. शेखर बसु को खो दिया। 68 वर्षीय शेखर बसु ने गुरुवार को एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि शेखर बसु कोरोना संक्रमण के अलावा कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे, आज सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। डॉ. शेखर बसु को देश परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए हमेशा याद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Famous nuclear scientist Sekhar Basu died due to coronavirus CM Mamata expressed grief

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
डॉ. शेखर बसु के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक डॉ. शेखर बसु के निधन से दुखी हूं, जिन्होंने परमाणु विज्ञान और इंजीनियरिंग में भारत को एक अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।' बता दें कि डॉ. शेखर बसु को साल 2014 में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश की पहली परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी आइएनएस अरिहंत के लिए एक बेहद जटिल रियेक्टर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।

PM Narendra Modi expressed grief

डॉ. शेखर बसु का निधन देश के लिए बड़ी क्षति: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी डॉ. बसु के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'परमाणु वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. शेखर बसु का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष व परमाणु विज्ञान अनुसंधान के प्रमुख थे। उनका परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत में बड़ा योगदान रहा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।'

expressed grief

ममता बनर्जी ने व्यक्त किया गहरा दुख
डॉ. बसु के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर गहरा शोक जताया है। उन्होंने लिखा, 'परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डॉ शेखर बसु के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदना।'

यह भी पढ़ें: योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी कोरोना पॉजिटिव, कहा- RDX हमले के बाद हुई सर्जरी के कारण स्थिति थोड़ी जटिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+