Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी कोरोना पॉजिटिव, कहा- RDX हमले के बाद हुई सर्जरी के कारण स्थिति थोड़ी जटिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। रोज चार से पांच हजार लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। अब यूपी सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। नंदी ने ट्वीट करते हुए बताया, ''कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैं चिकित्सकों के परामर्श एवं निर्देशों का अनुपालन करते हुए होम आइसोलेशन में हूं।'' नंदी ने आगे कहा, ''2010 में आरडीएक्स हमले के बाद हुई कई सर्जरी के कारण स्थिति थोड़ा जटिल है। आपके अपार स्नेह और दुआओं से जल्द ही कोरोना को मात देते हुए आपके बीच हाजिर होऊंगा।''

uttar pradesh cabinet minister nand gopal nandi found corona positive

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,674 नए केस

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 4,674 नए केस सामने आए ​हैं, जबकि 4,922 संक्रमित लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं, 68 संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि कल प्रदेश में 1,53,458 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 91,45,828 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 3,17,611 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 82.19 प्रतिशत है। अब तक 5366 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 61,300 है, इनमें से 31,751 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

कोरोना की चपेट में आ चुके हैं यूपी सरकार के कई मंत्री

नंद गोपाल नंदी से पहले यूपी सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करते हुए नंद गोपाल नंदी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, ''महादेव से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। निश्चित ही आप इस संकट को भी पराजित करने में सफल होंगे।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+