मलयालम इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पीसी जॉर्ज का निधन, पुलिस से रिटायर होने के बाद आए थे फिल्मों में

नई दिल्ली, मई 14। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और पूर्व पुलिस अधिकारी पीसी जॉर्ज का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 74 साल की उम्र में त्रिशूर के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि वो लंबे समय से काफी बीमार भी थे।

Pc George

पुलिस में एसपी पद से रिटायर हुए थे पीसी जॉर्ज

आपको बता दें कि पीसी जॉर्ज पुलिस में एसपी के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में आ गए। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अधिकतर विलेन का रोल निभाया।जॉर्ज का अंतिम संस्कार शनिवार को त्रिशूर के पास उनके गृहनगर में किया जाएगा।

पीसी जॉर्ज ने 70 फिल्मों में किया काम

80 के दशक की शुरूआत में राज्य की राजधानी में तैनात होने के बाद पीसी जॉर्ज के फिल्मी करियर को ब्रेक मिला और 1988 में ममूटी स्टारर 'संघम' में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनके करियर का ग्राफ तेजी से बढ़ा जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। उन्होंने अपने करियर में 70 फिल्मों के अंदर एक्टिंग की। उन्होंने कई दिग्गज डायरेक्टर्स KG George और Joshiy संग काम किया है।

श्रीधर पिल्लई ने निधन पर जताया दुख

पीसी जॉर्ज के निधन पर लेखक श्रीधर पिल्लई ने ट्वीट कर कहा है, "मलयालम इंडस्ट्री के एक अन्य लोकप्रिय चरित्र अभिनेता #PCGeorge (73) एक पुलिसकर्मी से अभिनेता बने, जिन्होंने लगभग 70 विषम फ़िल्में की हैं, जिनका आज #hrississur (sic) में निधन हो गया।" "

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम वाले वीडियो को लेकर अब नई मुश्किल में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, हरियाणा से जुड़ा है मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+