कभी 90 रुपये भी नहीं दे सकते थे, आज खान सर के पास है बेशुमार दौलत, यूट्यूब से करते हैं ताबड़तोड़ कमाई
Khan Sir Net worth: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद पटना वाले खान सर फिर से चर्चाओं में हैं। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद खान सर की गिरफ्तारी की खबरें सामने आई थी, जिसका पटना पुलिस ने खंडन किया था। इसके बाद से खान सर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
खान सर जो अपनी अनूठी शिक्षण शैली के लिए जाने जाते हैं। वह पटना में 'खान ग्लोबल स्टडीज' नामक एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं। उन्होंने 2019 में YouTube पर कदम रखा और कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनका वीडियो वायरल होने के बाद वो लोकप्रिय हो गए। खान सर छात्रों को सरकारी नौकरियों और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं।

खान सर ने छात्रों के बीच एक खास जगह बनाई है। खान सर ने अपने यूट्यूब के जरिये बेशुमार दौलत कमाई है। एक वक्त था जब खान सर के पास 90 रुपये तक देने के पैसे नहीं थे। आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। आइए जानें खान सर की कितनी है संपत्ति के मालिक हैं?
Who is Khan Sir? कौन हैं खान सर?
🔴 खान सर का असली नाम फैजल खान है। खान सर पटना के जाने-माने शिक्षक और यूट्यूबर हैं। खान सर लाखों छात्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
🔴 खान सर यूपीएससी, बीपीएससी, जेपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करवाते हैं।
🔴 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खान सर का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सैनिक परिवार में हुआ था। खान सर के पिता भारतीय सेना में थे और उनके बड़े भाई भी सेना में भर्ती हुए थे।
🔴 खान सर भी सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन उनके हाथ सीधे न होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। खान सर अपने शुरुआती सालों में पढ़ने के सिए किताब-कॉपी और पेंसिल खरीदने में भी असमर्थ थे और पढ़ाई में भी औसत थे।
🔴 खान सर ने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हाथ आजमाया, जैसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, एनडीए और भारतीय सेना के लिए प्रवेश परीक्षा, हर बार असफल रहे लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने इन शुरुआती कठिनाइयों का सामना किया और आखिरकर भूगोल में एमए और मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। खान सर ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
Khan Sir Net Worth: खान सर की संपत्ति?
🔴 खान सर ने एक बार कहा था कि संघर्ष के दिनों में उन्होंने देवरिया में अपने घर वापस जाने के बारे में सोचा था, लेकिन उनके पास सिर्फ 40-50 रुपये थे। जबकि टिकट 90 रुपये का था।
🔴 रिपोर्ट्स के मुताबिक खान सर अब हर महीने करीब 20 लाख रुपये कमाते हैं। कथित तौर पर उनकी कुल संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपये है।
🔴 मशहूर लेखक चेतन भगत के साथ बातचीत में खान सर ने एक बार खुलासा किया था कि एक बड़ी कंपनी ने उन्हें 107 करोड़ रुपये की पेशकश की और उनसे जुड़ने और बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा। हालांकि, गरीब बच्चों को पढ़ाने के अपने उद्देश्य के कारण उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
🔴 आज उनके खान जीएस रिसर्च सेंटर के यूट्यूब पर 24 मिलियन यानी 2.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल पर 400 से ज्यादा वीडियो हैं।
🔴 खान सर की कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज के पटना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और देहरादून में ब्रांच हैं।
🔴 इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक खान सर यूट्यूब से हर महीने 10-12 लाख रुपये कमाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications