व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम हुए डाउन, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप शुक्रवार शाम करीब 11 बजे डाउन हो गए। कई व्हाट्सएप यूजर्स ने मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायत की है। वहीं इंस्टाग्राम के साथ भी इसी तरह की दिक्कत आई। रात के करीब 11 बजे कई व्हाट्सएप यूजर्स ने मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायत की। यह समस्या करीब 11 बजकर 45 मिनट तक रही।लोगों का इंस्टाग्राम प्रोफाइल रिफ्रेश नहीं हो रहा है। लोग ट्विटर पर इसकी शिकायत की है और मिम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर्स को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस्टाग्राम यूजर्स कोई नया पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं। पोस्ट करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच लोग ट्विटर पर इंस्टा और व्हाट्सएप के डाउन होने की जानकारी साझा करते हुए मीम्स शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications