WhatsApp privacy policy: व्हाट्सएप फिर से ला रहा है नई प्राइवेसी पॉलिसी, जानिए क्या इस बार भी होगा अनिवार्य
WhatsApp privacy policy: व्हाट्सएप फिर से ला रहा है नई प्राइवेसी पॉलिसी, जानिए क्या इस बार भी होगा अनिवार्य
WhatsApp New Privacy Policy: मैजेसिंग ऐप व्हाट्सएप पिछले कुछ वक्त से अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चर्चा में है। हाल ही में व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर इतना ज्यादा बवाल हुआ था कि लाखों लोगों ने ऐप को अनइंस्टॉल कर दिया था। जिसके बाद व्हाट्सएप ने अपने प्राइवेसी पॉलिसी को मई तक टालने का फैसला किया। विवादों के बीच व्हाट्सएप ने फिर से अपनी एक नई प्राइवेसी पॉलिसी जारी की है। व्हाट्सएप ने शुक्रवार की सुबह अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी रिलीज की है। व्हाट्सएप जल्द ही इसका नया अपडेट अपने यूजर्स को भेजेगा। हालांकि इस बार ऐप ने पिछली बार की तरह कोई शर्त नहीं रखी है और ना ही इसे अनिवार्य किया है। यानी ने चुनाव वैकल्पिक होगा। व्हाट्सएप ने इस बार यूजर्स को किसी तरह का कोई कंफ्यूजन ना हो इसके लिए लिए संभल कर शब्दों का चुनाव किया है।
Recommended Video

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि वह अपने मैजेसिंग प्लेटफॉर्म पर चैट के जरिए शॉपिंग करने या कारोबारियों से जुड़ने का नया तरीका डेवलेप कर रहा है। कंपनी ने अपने नए बयान में कहा है, ''हम अपनी सर्विस की शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं। ये बदलाव बिजनेस और उनके ग्राहक के बीच व्हाट्सएप पर होने वाली चैटिंग से संबंधित है।''
फिलहाल व्हाट्सएप ने ऐसी चैट्स का चुनाव करना वैकल्पिक (ऑप्शनल) रखा है। कंपनी ने कहा है कि व्हाट्सएप बिजनेस की नई प्राइवेसी पॉलिसी को मानने का यूजर्स पर कोई दबाव नहीं है। यूजर्स चाहे तो बिना किसी शर्थ के भी ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि आने वाले वक्त में चैट्स के ऊपर इस अपडेट को रिव्यू करने का बैनर आपके ऐप में दिखाई देगा। इस नई पॉलिसी के तहत व्हाट्सएप बिजनेस के यूजर्स के लोकेशन और कॉन्टेक्ट लिस्ट भी मांग सकती है।
व्हाट्सएप ने अपने बयान में एक बार फिर से प्राइवेट चैट को लेकर दावा किया है कि व्यक्तिगत संदेश हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट किए जाएंगे, इसलिए व्हाट्सएप उन्हें पढ़ या सुन नहीं सकता है।
व्हाट्सएप ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने बिजनेस चैट और शॉपिंग सर्विस की शरुआत इसलिए की है हर दिन एक मिलियन से ज्यादा लोग बिजनेस व्हाट्सएप चैट से जुड़ रहे हैं। इन सर्विस को कस्टमर सर्विस मान कर व्हाट्सएप इसका शुल्क कारोबारियों से लेता है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications