असम: बगजान में ऑइल इंडिया के गैस कुएं में फिर विस्फोट, तीन विदेशी एक्सपर्ट घायल
नई दिल्ली। असम के तिनसुकिया जिले में ऑइल इंडिया बगजान के वेल नंबर 5 में बुधवार को एक विस्फोट हो गया है। इस हादसे में तीन विदशी एक्सपर्ट घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऑइल इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता त्रिदीप हजारिका ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि यह वही इलाका है जहां पहले भी ऑयल डंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में विस्फोट के बाद आग लग गई थी।
Recommended Video

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने असम के बागजान में गैस कुएं में हुए विस्फोट पर अपना एक स्टेटमेंट जारी किया है। ऑयल इंडिया ने बताया कि गैस कुएं का स्पूल हटाते हुए 3 विशेषज्ञों हल्के झुलस गए हैं। घटने के बाद उनके जले हुए घावों की ड्रेसिंग की गई फिर उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गुरुवार से बागजान में ऑपरेशन फिर से शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि 9 जून को तिनसुकिया जिले में तेल के कुएं नंबर बागान -5 में गैस कुएं में विस्फोट हुआ था।
यहां प्राकृतिक गैस और तेल का खुले में रिसाव हुआ जिसके बाद से भयानक आग की लपटें आसमान को छूने लगी थीं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी और आस-पास के गांव के लोग भी काफी प्रभावित हुए थे। इस घटना के बाद राज्य सरकार को हजारों परिवारों को विस्थापित भी करना पड़ा था। आग लगने के बाद यहां की वायु गुणवत्ता, हवा का स्तर काफी नीचे गिर गया था। सरकार ने कंपनी ने प्रभावित प्रत्येक 11 परिवारवालों को 20 लाख रुपए प्रदान किए थे।
9 जून की घटना को लेकर हाल ही में कंपनी के एक अधिकारी ने बताया था कि एक आतंरिक जांच चल रही है और दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है जिन पर कुएं की जिम्मेदारी थी। जांच समाप्त होने के बाद उनकी भूमिका पर निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के अध्यक्ष और एमडी सुशील चंद्र मिश्रा ने कहा था कि पांच सदस्यीय एक जांच समिति का गठन किया गया है और प्रथम दृष्टया मानवीय भूल का कोई भी साक्ष्य मिलने पर कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मिश्रा ने कहा कि कंपनी ने गैस के कुएं के निजी संचालक जॉन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना पर नया अध्ययन: बारिश और ठंड के मौसम में ज्यादा दूरी तक जाते हैं खांसी के ड्रॉपलेट












Click it and Unblock the Notifications